{"_id":"5720ef6e4f1c1b1a5fa91b5a","slug":"farmer-and-mother-suicide-case-protest-sunil-jakhar-reach-barnala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भाकियू ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भाकियू ने दिया धरना
ब्यूरो,अमर उजाला/बरनाला
Updated Wed, 27 Apr 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
बरनाला में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेसी नेता सुनील जाखड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर गांव के रहने वाले मरहूम किसान दर्शन सिंह के लड़के बलजीत सिंह बल्लू और दर्शन सिंह की पत्नी बलवीर कौर को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में नामजद पांचों आरोपी आढ़तियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने सिविल अस्पताल में बुधवार को धरना दिया।
भारतीय किसान यूनियन के राज्य अध्यक्ष बूटा सिंह बुर्ज गिल व जिला अध्यक्ष दर्शन सिंह उगोके ने कहा कि जब तक पांचों आरोपी आढ़ती गिरफ्तार नहीं किए जाते तब तक बलवीर सिंह व बलवीर कौर का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
धरने में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से विधायक सुनील जाखड़ अपने साथी विधायकों मुहंमद सद्दीक, हरचंद कौर घनौरी व हरचरण सिंह चन्नी को लेकर धरने में आकर बैठे तो किसान यूनियन के नेता मनजीत सिंह धनेर ने उनका विरोध करते कहा कि कांग्रेस वाले सियासी रोटियां सेकने आते हैं।
विज्ञापन
यह सुनकर सुनील जाखड़ अपने विधायकों सहित धरने से बाहर चले गए। उसके बाद किसान नेता रूलदा सिंह ने मीडिया के संबंध में अपशब्द कहे। इससे पत्रकार भड़क गए तो किसान यूनियन के नेता मनजीत सिंह धनेर व अन्य नेताओं ने स्टेज से उनसे इस पर खेद प्रकट कर मामला शांत किया।
उसके बाद कांग्रेसी नेता सुनील जाखड़ व साथी विधायक धरने में फिर शामिल हुए और एक घंटा धरने में बैठकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। मृतक किसान बलजीत सिंह बल्लू की भतीजी व मृतक बलवीर कौर की पोती जसप्रीत कौर व उसके ताया बलविंदर सिंह का रो रो कर बुरा हाल था।
मीडिया से बातचीत में विधायक सुनील जाखड़ ने कहा कि बरनाला जिले के गांव जोधपुर में किसान परिवार के दो सदस्यों द्वारा की गई खुदकुशी बादल सरकार की बड़ी नाकामी है। बादल सरकार एक तरफ तो किसान हितैषी होने का ड्रामा कर रही है दूसरी तरफ किसान खुदकुशी कर रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि खुदकुशी के लिए उकसाने के सभी आढ़ितयों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार की माली मदद करने के साथ-साथ किसान परिवार के किसी सदस्य का सरकारी नौकरी दी जाए। जाखड़ ने यह भी मांग की कि किसान परिवार के सदस्यों ने सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के सामने खुदकुशी की है। दोनों की खुदकुशी के जिम्मेवार जिले के सिविल व पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज होना चाहिए।