फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Deputy Mayor's CD will open the Secrets of Corruption

डिप्टी मेयर की सीडी खोलेगी भ्रष्टाचार के राज

Mon, 11 Nov 2013 11:07 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 11 Nov 2013 11:07 PM IST
विज्ञापन
Deputy Mayor's CD will open the Secrets of Corruption
नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और इसके कारण ही गठबंधन पार्टी के नेताओं में आपसी ठन गई है।
विज्ञापन


जहां सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया ने मेयर सुनील ज्योति के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है वहीं डिप्टी मेयर अरविंदर कौर ओबेराय इन दिनों एक सीडी तैयार करने में जुटी हैं। इसमें निगम में फैला भ्रष्टाचार और कई अन्य राज कैद होंगे। यह सीडी  विजिलेंस को सौंपी जाएगी।

डिप्टी मेयर अरविंदर कौर के पति कुलदीप सिंह ओबेराय कई बार निगम में पार्षद बन चुके हैं। अमर उजाला के साथ बातचीत में कुलदीप सिंह ने कहा कि नगर निगम करप्शन का अड्डा बन चुका है, अवैध निर्माण की बाढ़ आ गई है। इससे जनता में गठबंधन सरकार की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन


कुलदीप ने कहा कि उन्होंने शहर में निगम के अधिकारियों की छत्रछाया में हुई घोटालेबाजी व धांधली को सीडी में रिकार्ड कर लिया है और शीघ्र ही यह विजिलेंस को सौंप दी जाएगी। हालांकि कुलदीप सिंह ओबेराय ने कहा कि वे इस बारे में अभी कोई बात करना चाहते हैं। हालांकि वे शहर में घपलेबाजी को लेकर रिपोर्ट जरूर तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारी ने चुप्पी साधी
मेयर सुनील ज्योति को कुर्सी पर बैठाने के बाद उनका पंगा चार बार सीनियर डिप्टी मेयर से हो चुका है और चारों बार मामला सीपीएस केडी भंडारी ने सुलझाया है। अब भंडारी भी चुप्पी साधे हुए हैं और कहते हैं कि वे इस मामले में अब नहीं पड़ने वाले।

सवा माह से निगम में नहीं आए सीनियर डिप्टी मेयर
सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया ने नगर निगम में सवा माह से कदम नहीं रखा है। उनका कहना है कि वे निगम में जाकर क्या करेंगे? निगम में चल क्या रहा है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है।


उपमुख्यमंत्री के नोटिस में मामला
नगर निगम में चल रही जंग का नोटिस उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के नोटिस में चार दिन से है लेकिन अभी तक इस मामले को सुलझाने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिला शिअद प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी व भाजपा प्रधान सुभाष सूद में काफी ठनी हुई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed