{"_id":"68e0d31197e1a4d45b08ee3d","slug":"nit-student-kill-himself-in-jalandhar-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मम्मी-पापा सॉरी...मैं दुखी हूं': जालंधर में एनआईटी स्टूडेंट्स ने दी जान, हॉस्टल के कमरे में इस हाल में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
'मम्मी-पापा सॉरी...मैं दुखी हूं': जालंधर में एनआईटी स्टूडेंट्स ने दी जान, हॉस्टल के कमरे में इस हाल में मिला
Sat, 04 Oct 2025 01:26 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:26 PM IST
सार
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जालंधर में पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। मृतक छात्र मूल रूप से यूपी के इलाहाबाद का रहने वाला था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित एनआईटी में एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दी है। एनआईटी स्टाफ ने इसकी सूचना थाना मकसूदां पुलिस को दी। मौके पर एसएचओ बिक्रम सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान विशेष पुत्र पवन निवासी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के रूप में की गई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
थाना मकसूदां के एसएचओ बिक्रम सिंह ने बताया कि स्टूडेंट विशेष एनआईटी में कंप्यूटर साइंस (दूसरे सेमेस्टर) का स्टूडेंट था। विशेष ने सुसाइड नोट लिख कर पंखे से लटक कर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि विशेष ने सुसाइड नोट में लिखा था कि ‘मम्मी-पापा सॉरी....मैं दुखी हूं।’
विज्ञापन
पुलिस सुसाइड बारे जांच करने में जुट गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर के समय वह किसी का भी फोन उठा नहीं रहा था। इसके चलते उसके साथियों ने उसके कमरे में जाकर देखा कि कमरे की बाहर वाली खिड़की खुली थी। उन्होंने खिड़की से देखा तो पाया कि पंखे के साथ विशेष लटक रहा था। इसके बाद स्टूडेंट्स ने शोर मचाया और कॉलेज प्रबंधन को सूचित किया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। पारिवारिक सदस्यों के आने के बाद बयान के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिवारिक सदस्यों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन