{"_id":"58aaf1844f1c1b0753b232e0","slug":"arrest-accused-arrested-road-accident-court-police-case-girl-died-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला चालक गिरफ्तार, आज करेंगे अदालत में पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राला चालक गिरफ्तार, आज करेंगे अदालत में पेश
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 20 Feb 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
फिल्लौर-नवांशहर रोड पर रविवार को हुए हादसे में आरोपी ट्राला चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दलजीत सिंह को मंगलवार सुबह अदालत में पेश किया जाएगा। इसकी पुष्टि थाना फिल्लौर के इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह ने की है।
रविवार को फिल्लौर-नवांशहर सड़क किनारे खड़ी लोगान कार पर ओवर लोडेड ट्राला पटल गया था। हादसे में कपूरथला एसएसपी कार्यालय में तैनात वायरलेस इंस्पेक्टर रछपाल सिंह की बेटी अंशुमन (17) की मौत हो गई थी। फिल्लौर पुलिस ने आरोपी ट्राला ड्राइवर दलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया था।
रछपाल सिंह कपूरथला के सुल्तान रोड का रहने वाले हैं। रविवार को वह अपनी पत्नी अमृतपाल कौर, पिता दर्शन सिंह, माता जसविंदर कौर और बेटी अंशुमन के साथ लोगान में फिल्लौर के गांव तेहिंग में अपने ननिहाल जा रहे थे। गाड़ी जैसी ही फिल्लौर-नवांशहर रोड पर पहुंची तो रछपाल गाड़ी साइड में लगाकर अपनी पत्नी के साथ कुछ सामान खरीदने चले गए।
विज्ञापन
इसके बाद उनके माता-पिता भी कार से बाहर आ गए। वे बेटी अंशुमन को भी बार आकर कुछ खाने-पीने को कहने लगे, लेकिन वह कार में ही बैठकर पढ़ती रही। अभी वे बाहर निकले थे ही कि नवांशहर की ओर से आ रहा गेहूं की बोरियों से लदा ट्राला कार पर पलट गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार से ट्राले को हटवाया गया।