{"_id":"5a50fc9d4f1c1b36198b527f","slug":"51515256989-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए स्टाफ ने एक साथ दो वारदातें सुलझाई, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए स्टाफ ने एक साथ दो वारदातें सुलझाई, एक गिरफ्तार
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारे में चोरी करने का आरोपी काबू
दो साथी फरार, दो अन्य वारदातों का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
अर्बन अस्टेट क्षेत्र में गुरुद्वारा साहिब की गोलक तोड़कर 30 हजार रुपये चोरी करने मामले को सुलझाते हुए सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए हैं। आरोपी ने पूछताछ के दौरान विगत दिनों पंजाबी बाग क्षेत्र में एक घर से एक लाख रुपये व एलईडी चोरी सहित कुल दो वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है।
अर्बन अस्टेट क्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब में 3-4 जनवरी की रात देर रात आरोपियों ने घुसकर गोलक से 30 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। एसएसपी संदीप शर्मा ने सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर जतिंदरजीत सिंह को घटना का खुलासा करने आदेश दिए थे। इंस्पेक्टर के उन्होंने टीम के साथ नाकाबंदी के दौरान जालंधर मार्ग पर लखबीर सिंह लक्खा निवासी मंसूरवाल को बाइक सहित सहित काबू किया। पूछताछमें आरोपी ने खुलासा किया कि उसने गुरुद्वारा साहिब से विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी पंजाबी बाग व रमन नागर निवासी खरगोदा हरियाणा, हाल निवासी मंसूरवाल के सा गोलक की चोरी की थी। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसके गैंग ने 29 दिसंबर को विक्रम शर्मा निवासी पंजाबी बाग के घर से एक लाख रुपये, सोने के जेवर तथा एलईडी चोरी की थी। इसके अतिरिक्त एक करियाना दुकान में भी चोरी की थी। आरोपी की निशानदेही पर गुरुद्वारा साहिब से चोरी की पांच हजार रुपये बरामद किए। वहीं आरोपी के दो साथियों की तलाश की जा रही है।