{"_id":"6a90919bfb9637963003c09e","slug":"case-registered-against-six-people-for-dowry-harassment-and-property-grabbing-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23197-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दहेज उत्पीड़न और संपत्ति हड़पने के आरोप में छह पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दहेज उत्पीड़न और संपत्ति हड़पने के आरोप में छह पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कौशांबी थानाक्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी और संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, विवाहिता ने बताया कि उनकी शादी 14 दिसंबर 2022 को हुई थी और उनकी एक बेटी है। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। वे लग्जरी कार न लाने पर ताना मारते और मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकालने की धमकी दी गई। छह जून 2026 को उनके पति की मौत हो गई। आरोप है कि पति की मौत के बाद ननद ने उनका पर्स, डेबिट कार्ड और अन्य कागजात कब्जे में ले लिए। साथ ही सास ने सोने-चांदी के गहने और जमीन के कागजात भी अपने पास रख लिए। पीड़िता के अनुसार उनके पति ने मौत से पहले सात करोड़ रुपये कमाए थे। पति की मौत के बाद आरोपितों ने उनके 85 लाख रुपये की चेन, ब्रेसलेट और अन्य गहने हड़प लिए। उन्होंने ससुरालियों पर गाली-गलौज का आरोप लगाया है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।