फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सरकारी रिकॉर्ड और बिल चुराने के आरोप में फोरेस्टर इंचार्ज पर मामला दर्ज

सरकारी रिकॉर्ड और बिल चुराने के आरोप में फोरेस्टर इंचार्ज पर मामला दर्ज

Sun, 05 May 2019 09:43 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
सरकारी रिकॉर्ड और बिल चुराने के आरोप में फोरेस्टर इंचार्ज पर मामला दर्ज
पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने सरकारी रिकार्ड और बिल चुराने के आरोप में फारेस्ट इंचार्ज पर मामला दर्ज किया है। मामले की शिकायत वन रेंज दफ्तर के वन गार्ड रघुबीर सिंह ने की थी। आरोपी की पहचान सतनाम सिंह के तौर पर हुई है। बता दें कि आरोपी पहले ही किसी अन्य मामले में सस्पेंड चल रहा था।
विज्ञापन

वन गार्ड ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 29 अप्रैल को वह और ब्लाक इंचार्ज राकेश कुमार अपने पठानकोट वन रेंज दफ्तर में काम कर रहे थे। इसी दौरान सस्पेंड चल रहे सतनाम सिंह आए और रेंज अफसर की कुर्सी पर बैठ गए। उन्होंने दोनों कर्मचारियों से सवाल-जवाब करने शुरू कर दिए और काम करने से रोक दिया। आरोप है कि सतनाम सिंह ने कथित तौर पर उन्हें सरकारी बिल बनाने से रोका। जांच अधिकारी एएसआई लेखराज ने बताया कि रेंज दफ्तर से मिली शिकायत में बताया गया है कि उक्त आरोपी ने ब्यूटीफिकेशन ऑफ यूबीडीसी प्रोजेक्ट के बिल और अन्य रिकार्ड चुराया हैं। मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्तार से बाहर है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed