फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दहेज में कार न लाने पर विवाहिता को घर से निकाला

दहेज में कार न लाने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sat, 23 Feb 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
दहेज में कार न लाने पर विवाहिता को घर से निकाला
दहेज में कार नहीं लाने पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
कपूरथला। एक महिला को मारपीट कर घर से निकालने और गाड़ी की मांग करने को लेकर थाना फत्तूढीगा पुलिस ने महिला सहित एक ही परिवार के 3 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बलजीत कौर पुत्री जरनैल सिंह निवासी मुंडी छन्ना ने एसएसपी कपूरथला सतिंदर सिंह को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 7 अप्रैल 2017 को प्रीतम सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव विला कोठी से हुई थी। उसकी शादी में उसके माता-पिता ने दहेज पर काफी रकम खर्च की थी। उसका पति इटली में रहता है और वहां से आता-जाता रहता है। विवाह के बाद उसके पति प्रीतम सिंह ने अपने पिता हरबंस सिंह और माता संग मिलकर उसे कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया। उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान करने लगे। उन्होंने गाड़ी लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब उसने गाड़ी लाने से इंकार कर दिया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान 20 दिसंबर 2017 को आरोपियों ने उससे मारपीट कर गहने छीनने के बाद उसे घर से निकाल दिया। घर में वापस आने पर जान से मारने की धमकियां दी। एसएसपी ने मामले की जांच की जिम्मेदारी वुमन सेल को सौंपी। जांच के दौरान तीनों आरोपियों प्रीतम सिंह, हरबंस सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ सभी आरोप सही पाए गए। जिसके आधार पर थाना फत्तूढींगा में तीनों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed