फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   चार वाहनों पर सवार बदमाशों ने बलैरो गाड़ी पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

चार वाहनों पर सवार बदमाशों ने बलैरो गाड़ी पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

Tue, 15 May 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
चार वाहनों पर सवार बदमाशों ने बलैरो गाड़ी पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
चार वाहनों पर सवार बदमाशों ने बोलेरों पर चलाई गोलियां
विज्ञापन

गोली लगने से गाड़ी के टायर क्षतिग्रस्त, लोगों ने शहर में घुस कर बचाई जान
आरोपियों के साथ चल रहा है रेत गड्ढे को लेकर विवाद
दोनों गुटों का कांग्रेसी नेता के घर पर होना था विवाद का हल
अमर उजाला ब्यूरो
जीरा (फिरोजपुर)।
चार वाहनों में सवार बदमाशों ने एक बोलेरो पर डेढ़ किमी तक ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। बोलेरो में सवार चार लोगों ने शहर में घुसकर अपनी जान बचाई। गोली लगने से गाड़ी के टायर क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच रेत गड्ढे को लेकर विवाद था और मंगलवार को दोनों गुटों ने विवाद के निपटारे के लिए एक कांग्रेसी नेता के निवास स्थान पर एकत्र होना था। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। घटना मंगलवार दोपहर 1.30 बजे एक अकाली नेता की कोठी के नजदीक घटी।

बोलेरो में सवार कश्मीर सिंह वासी लाल सिंह गटा बादशाह थाना मक्खू ने बताया कि मंगलवार को कचहरी से कामकाज निपटाकर कांग्रेसी नेता की कोठी में जा रहे थे। गांव बूह हवेलियां के लगभग 20 लोग चार वाहनों में भरकर आए और उनकी बोलेरो पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बोलेरो में चार लोग सवार थे। गोलियां लगने से बोलेरो के टायर क्षतिग्रस्त हो गए। टायरों की परवाह न करते हुए गाड़ी को लगभग डेढ़ किमी चलाकर किसी तरह शहर में घुस गए। आरोपी पूरे रास्ते उनकी गाड़ी पर गोलियां बरसाते रहे। किसी तरह उनकी जान बची। जैसे शहर में घुसे आरोपी वहां से भाग गए। कश्मीर ने बताया कि गांव बूह हवेलियां के लोगों के साथ उनका रेत गड्ढे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते कुछ दिन पहले दोनों गुटों के बीच तकरार भी हुई थी। इसका निपटारा करने के लिए दोनों गुट एक कांग्रेसी नेता के निवास पर एकत्र होने थे ताकि उनका आपस में विवाद खत्म हो सके। इसी बीच आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

--------------------
फोटो संख्या-15एफजेडआरपी01
कैप्शन--जीरा (फिरोजपुर) शहर में खड़ी बलैरो गाड़ी जिस पर आरोपियों ने गोलियां चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed