{"_id":"5989edf04f1c1b5e788b4a0b","slug":"181502211568-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष भटेजा ने की खुदकशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष भटेजा ने की खुदकशी
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष भटेजा ने की खुदकशी
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष भटेजा ने मंगलवार दोपहर अपने घर पर सल्फास की गोलियां निगलकर खुदकशी कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने एक महिला सहित पांच लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
भाजपा नेता ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उन्हें शहर के ही भाजपा पार्षद के भाई से 15 लाख रुपये और केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान से 16 लाख रुपये लेने हैं। इसके अलावा अपने इंस्टीट्यूट के लिए राज्य सरकार से एससी विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप 25 लाख रुपये उन्हें अभी तक नहीं मिले हैं। इस मामले में उनके इंस्टीट्यूट की ही एक पूर्व कर्मचारी ने उनके खिलाफ शिकायत भी की है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें, सुभाष भटेजा वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। वह पंजाब भाजपा के महासचिव और जिला प्रधान भी रह चुके हैं।