फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   24 बाइक चुराने वाला पुलिस ने धरा, 15 बाइक बरामद

24 बाइक चुराने वाला पुलिस ने धरा, 15 बाइक बरामद

Tue, 12 Mar 2019 09:51 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
24 बाइक चुराने वाला पुलिस ने धरा, 15 बाइक बरामद
24 बाइक चुराने वाला पुलिस ने धरा, 15 बरामद
विज्ञापन

जालंधर। लोहियां पुलिस ने 24 बाइक चुराने वाले पम्मा डॉन को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना लोहियां के एएसआई मनदीप सिंह को सूचना मिली थी कि परमजीत सिंह उर्फ पम्मा डॉन निवासी मीएवाल अराइयां थाना शाहकोट बाइक चोरी करने की घटनाओं में संलिप्त है। वह चोरी की बाइक पर शाहकोट से लोहियां की तरफ जा रहा है। सूचना के बाद एएसआई मनदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ महिमूवाल माहलां में सत्संग भवन के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान महिमूवाल की ओर से एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट लगे बाइक पर आया। पुलिस के पूछने पर उसने अपना नाम परमजीत सिंह उर्फ पम्मा डॉन बताया। पुलिस की पूछताछ में पम्मा ने बताया कि उसने उक्त बाइक चोरी की हुई है। इसके अलावा 24 अन्य मोटरसाइकिल भी चुराए हुए हैं। परमजीत सिंह पम्मा की निशानदेही पर पुलिस ने 14 अन्य बाइक भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी पम्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे आगामी पूछताछ की जा रही है जिसमें चोरी के और खुलासे होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed