{"_id":"5c2e4292bdec2256e37bcd57","slug":"171546535570-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 पेटी अवैध शराब ले जा रहा आरोपी कार छोड़ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
9 पेटी अवैध शराब ले जा रहा आरोपी कार छोड़ फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ले जा रहा आरोपी कार छोड़कर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने नाके के दौरान इंडिगो कार से नौ पेटी शराब बरामद की है। कार का ड्राइवर मुकेश कुमार मौके से फरार हो गया। एएसआई पवन कुमार ने बताया कि उनकी ओर से शहर के नेहरू नगर में नाका लगाया गया था। नाके के दौरान पीर बाबा चौक से आ रही एक इंडिगो गाड़ी में सवार व्यक्ति नाके पर नहीं रुका। उसका पीछा करने पर वह कुछ दूर आगे जाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से नौ पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत दौलतपुर निवासी महेंद्र पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी शराब की सप्लाई चंडीगढ़ में करता था। आरोपी की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं थाना सुजानपुर की पुलिस ने प्रेम नगर सुजानपुर निवासी ऊषा को 7500 एमएल शराब के साथ गिरफ्तार किया है।