{"_id":"5d2223e38ebc3e6d007deda1","slug":"15625184729-faridkot-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव इन रिलेशनशिप में गभर्वती महिला की हत्या मामले आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लिव इन रिलेशनशिप में गभर्वती महिला की हत्या मामले आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट। थाना सदर पुलिस ने सहमति संबंध में साथ रह रही गर्भवती महिला की नहर में धक्का देकर हत्या करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव गोलेवाला निवासी जसविंदर सिंह उर्फ जस के रूप में हुई। गर्भवती महिला थाना मल्लांवाला (फिरोजपुर) के गांव फतेहगढ़ सबरांह निवासी निंदर कौर उर्फ कंवलजीत कौर का शव 10 दिन पहले गांव पक्खी कलां के रजवाहे से बरामद हुआ था। दोनों कुछ समय से मोगा में एक घर में किराये के मकान में रह रहे थे। मामले में पुलिस ने मृतका के भाई जगतार सिंह के बयान पर जसविंदर सिंह जस के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
पुलिस को दिए बयान में जगतार सिंह ने बताया था कि उसकी बहन निंदर कौर उर्फ कंवलजीत का विवाह 13-14 साल पहले तरनतारन के गांव वांह तारा सिंह निवासी गुरमुख सिंह के साथ हुआ था। उसका एक लड़का भी है जिसकी उम्र अब 12 साल है। करीब 3-4 साल पहले उसकी बहन का ससुराल परिवार के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद उसके पास रहने लगी थी। इसी दौरान उसका संपर्क गांव गोलेवाला निवासी जसविंदर सिंह जस के साथ हो गया। दोनों मोगा के बोहना रोड पर स्थित एक गली में किराये पर रहने लगे। इस दौरान वह दोनों उनके पास भी आते जाते रहते थे। जगतार सिंह के अनुसार उनकी बहन गर्भवती थी। डिलीवरी के लिए निंदर उर्फ कंवलजीत, जसविंदर सिंह जस से उसका आधार कार्ड मांग रही थी लेकिन वह आधार कार्ड नहीं दे रहा था। इन दिनों वह उसे मोगा छोड़कर खुद गोलेवाला आकर रहने लगा था। उसकी बहन उसके पास गोलेवाला भी आधार कार्ड मांगने आई थी। इसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी बहन की लाश नहर से बरामद होने की जानकारी मिली। वह तुरंत सरपंच तारा सिंह व रिश्तेदारों को साथ लेकर फरीदकोट पहुंचा और शव की शिनाख्त के बाद पूरे हालात की जानकारी दी। जगतार सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बहन जसविंदर सिंह जस के बच्चे की मां बनने वाली थी लेकिन वह बच्चा नहीं चाहता था। इसके कारण उसने उनकी बहन को नहर में धक्का देकर हत्या कर दी। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
------------