फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुलिस कर्मचारी बन अबोहर के ट्रक चालक से हरीके पतन में हजारों लूटे

पुलिस कर्मचारी बन अबोहर के ट्रक चालक से हरीके पतन में हजारों लूटे

Tue, 25 Jun 2019 10:17 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारी बन अबोहर के ट्रक चालक से हरीके पतन में हजारों लूटे
अबोहर। जैन नगरी निवासी एक ट्रक चालक से रविवार रात्रि हरीके पत्तन के गांव करतोवाल के पास अज्ञात लुटेरों ने पुलिस वाले बनकर हजारों रुपये व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ट्रक चालक ने थाना हरीके पत्तन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

ट्रक चालक अमनदीप ने बताया कि रविवार सांय वह ट्रक में श्रीगंगानगर से सरसों का तेल के टीन लाद कर परिचालक मोंटी के साथ जम्मू जा रहा था। रात करीब 12 बजे जब गांव करतोवाल के पास पीछे से एक स्विफ्ट कार पर सवार होकर आए 5-6 लोगों ने उसे रोक लिया और हम दोनों को ट्रक से नीचे उतार लिया। लुटेरों ने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम से तेरे ट्रक का नंबर आया है इस लिए गाड़ी सीआईए स्टॉफ ले चले। इतना कहते हुए लुटेरों ने उससे मोबाइल, पर्स तथा ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया। पर्स में करीब 32000 रुपये व दस्तावेज थे। इसके बाद लुटेरों ने उसे गाड़ी थाने ले चलने को कहा और खुद कार पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed