फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ट्रांसफार्म चोरी करने आए चोर खेत में ही भूल गए मोबाइल

ट्रांसफार्म चोरी करने आए चोर खेत में ही भूल गए मोबाइल

Sat, 15 Jun 2019 09:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्म चोरी करने आए चोर खेत में ही भूल गए मोबाइल
मोगा। थाना समालसर पुलिस ने खेतों में लगे ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिरों समेत एक कबाड़ी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के गिरोह के एक शातिर का मोबाइल लग गया, जिसको आधार बनाकर पुलिस ने चोर गिरोह तक पहुंचने का रास्ता बनाया।
विज्ञापन

एएसआई राज सिंह ने बताया कि अमनप्रीत सिंह वासी समालसर ने उन्हें शिकायत की थी कि 11 जून की रातचोर उसके खेत में लगा 16 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी करके ले गए। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो खेत में पुलिस को एक मोबाइल मिला। मोबाइल की काल डिटेल खंगालने पर पता चला कि ट्रांसफार्मर चोरी करने आए एक चोर का मोबाइल यहीं रह गया, जिसको आधार बनाकर पुलिस ने गांव चुप्पकीती निवासी आकाशदीप सिंह और गुरजीत सिंह काली वासी धर्मकोट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 12 हजार रुपये की कीमत की तांबे का तार बरामद किया।
विज्ञापन

पूछताछ आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके गिरोह में सुरिंदर कुमार वासी धर्मकोट और धर्मकोट का कबाड़िया मनीश कुमार भी शामिल है। इससे पहले भी वह खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। कबाड़िया मनीश कुमार उन्हें पहले खेत की रेकी करके बताता है कि चोरी कहां करनी है और फिर वह चारों मिलकर चोरी के माल को बांट लेते है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed