{"_id":"5ccb1e95bdec2207272c324d","slug":"141556815509-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई महिला के ब्लाईंड मर्डर केस की गुत्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पठानकोट पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई महिला के ब्लाईंड मर्डर केस की गुत्थी
विज्ञापन
देवर ने भाभी की हत्या कर लाश को झाड़ियों में फेंका
पठानकोट पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई महिला के मर्डर केस की गुत्थी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
गांव गंदला लाहड़ी में महिला के मर्डर केस मामले को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया है। महिला 26 अप्रैल से घर से लापता थी, पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर महिला की लाश को बरामद कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि पारिवारिक झगड़े की रंजिश के चलते देवर ने भाभी का कत्ल कर शव झाड़ियों में फेंक दिया था। मामले का खुलासा एसपी इन्वेस्टिगेशन प्रभजोत सिंह विर्क ने वीरवार को मिनी सचिवालय स्थित दफ्तर में प्रेसवार्ता के दौरान किया। दरअसल, शाहपुरकंडी के गांव हरूर निवासी पंकज कुमार ने थाना सुजानपुर में दर्ज करवाई शिकायत में बताया था कि बहन निशा की शादी 10 साल पहले गांव गंदला लाहड़ी निवासी अजय के साथ हुई थी, लेकिन बहन हमेशा बताती थी कि उसका देवर शिव कुमार अक्सर उसके साथ झगड़ा करता था और कई बार पिटाई भी कर देता था। इसी दौरान 24 अप्रैल को उसकी बहन निशा अपने ससुराल से लापता हो गई। सभी रिश्तेदारों ने खोज की गई लेकिन बार-बार कहने के बावजूद निशा का देवर शिव उनके साथ निशा की तलाश के लिए नहीं गया। इसके बाद पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। एसएसपी विवेकशील सोनी के पास रिपोर्ट पहुंची तो उन्होंने मामले की संगीनता को समझते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन प्रभजोत सिंह विर्क के नेतृत्व में डीएसपी आसवंत सिंह और 2 एसएचओ सहित सदस्यीय जांच कमेटी गठित की और जांच शुरू करवाई। पूछताछ में निशा की बड़ी बहन जो उसी गांव में ब्याही थी, ने बताया कि जिस दिन से निशा लापता है, उस दिन से शिव कुमार भी घर नहीं आया। उसने आशंका जताई कि शिव कुमार ने ही निशा को अगवा किया है। जिसके बाद पुलिस ने शिव कुमार को ट्रेस कर राउंडअप किया और सख्ती से पूछताछ करने पर शिव ने बताया कि उसने ही अपनी भाभी का गला दबाकर कत्ल किया है, जिसके बाद निशा की लाश भीमपुर के यूबीडीसी नहर पुल के नीचे झाड़ियों से बरामद किया गया। एसपी विर्क ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और लाश का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दी गई है।
फोटो:-2-जानकारी देते एसपी इन्वेस्टिगेशन पीएस विर्क और डीएसपी आसवंत सिंह।