फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कांग्रेस जिला परिषद् मेंबर प्रीतम की हत्या में इस्तेमाल की बाइक बरामद

कांग्रेस जिला परिषद् मेंबर प्रीतम की हत्या में इस्तेमाल की बाइक बरामद

Fri, 01 Mar 2019 09:18 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस जिला परिषद् मेंबर प्रीतम की हत्या में इस्तेमाल की बाइक बरामद
कांग्रेस नेता के हत्यारों की बाइक बरामद
विज्ञापन

शहर स्थित एसबीआई के बाहर से चोरी की गई थी बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पुलिस ने सीमांत गांव दुलचीके पास से कांग्रेस जिला परिषद मेंबर प्रीतम सिंह की हत्या में इस्तेमाल की गई काले रंग की पल्सर बाइक बरामद कर ली है। बरामद बाइक चोरी की बताई जा रही है। यह बाइक पिछले दिनों शहर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीएस) की ब्रांच के बाहर से चोरी हुई थी। पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।
वीरवार की सुबह प्रीतम सिंह की हत्या बांसी गेट के पास पल्सर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने की थी। घटना के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद पुलिस की प्राथमिकता बाइक बरामदगी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि अब तक की हुई जांच में यह खुलासा हुआ है, बरामद बाइक चोरी की है और शहर के ही एसबीआई के पास से कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। मृतक के पिता करतार सिंह की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है, जिन लोगों को नामजद किया गया है, उनमें तीन आपस में बाप-बेटे हैं और इस समय नाभा जेल में बंद हैं। घटना की जांच कर रहे एसआई सुखमंदर सिंह ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। हत्यारोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है। बाइक चोरी की है।
विज्ञापन

हत्या तस्कर राणा के फरार साथी तो नहीं
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस जिला परिषद मेंबर प्रीतम सिंह की हत्या करने वाले मृतक तस्कर हरभजन सिंह उर्फ राणा के फरार चल रहे दो साथी हो सकते है। कहा जा रहा है 18 अगस्त 2018 को नाभा से फिरोजपुर अदालत में पेशी पर आए राणा को वापस जाते समय घल्लखुर्द नहरों के पास उसके दो साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर छुड़ा लिया था। इन्हीं दोनों ने राणा को फरारी के दौरान पनाह भी दी थी। 22 दिसंबर को राणा ने अपने पड़ोसी सीमांत गांव निहाला वाला निवासी बग्गा सिंह की जब हत्या की थी तब दो साथी घर के बाहर खड़े होने की बात सामने आई थी। बग्गा सिंह जिला परिषद सदस्य प्रीतम सिंह के चाचा थे, कि जब हत्या की थी ऐसे में पुलिस आशंका जाहिर कर रही है कि कहीं राणा के इन्हीं दो साथियों ने प्रीतम की हत्या न की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed