फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   विवाहिता की मौत के मामले में पति को दस वर्ष कैद

विवाहिता की मौत के मामले में पति को दस वर्ष कैद

Mon, 29 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के  मामले में पति को दस वर्ष कैद
विवाहिता की मौत के मामले में पति को दस वर्ष कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
जिला एवं सेशन जज किशोर कुमार की अदालत ने विवाहिता की मौत के मामले की सुनवाई करते हुए उसके पति को दस वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। ये मामला थाना सिटी पुलिस ने 27 सितंबर 2013 को दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में जलालाबाद रोड बाईपास निवासी मृतका की माता कुलविंदर कौर ने बताया था कि करीब नौ साल पहले उसके पति बलवंत सिंह की मौत हो चुकी है। उसके अनुसार 9 अगस्त 2013 को उसकी छोटी बेटी किरनदीप कौर का विवाह गोनियाना रोड निवासी मनमीत सिंह उर्फ मनी पुत्र नछत्तर सिंह के साथ हुआ था। उसके अनुसार उनको 26 सितंबर 2013 को सूचना मिली की उनकी बेटी की हालत गंभीर है तथा वह आदेश अस्पताल में भर्ती है। जब वह अस्पताल में पहुंची तो उसकी बेटी किरनदीप कौर की मौत हो चुकी थी। उसने आरोप लगाया था कि करीब पंद्रह दिन पहले उसका बेटा तथा किरनदीप का भाई सुखविंदर सिंह अपनी बहन से मिलने के लिए उसके ससुराल गया था। उस दौरान किरनदीप ने ससुरालियों द्वारा दहेज को लेकर उसे ताने मारने की बात कही थी। अपने ससुरालियों से तंग होकर ही उसने कुछ खाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली है। सोमवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए जिला एवं सेशन जज किशोर कुमार की अदालत ने मनमीत सिंह उर्फ मनी पुत्र नछत्तर सिंह को दस वर्ष कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed