{"_id":"cd2d8593809e900bfe95c896fc31fb8b","slug":"crime-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रोष मार्च
अमर उजाला, मुक्तसर।
Updated Sat, 08 Feb 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत मजदूरों की ओर से स्थानीय गांव की छात्रा के साथ दुराचार के आरोपियों
विज्ञापन
की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना लक्खेवाली के समक्ष चल रहे संघर्ष में
शनिवार को माई भागो जबर विरोधी एक्शन कमेटी, डीटीएफ, भाकियू
(एकता-उग्राहां), नरेगा रोजगार प्राप्त मजदूर यूनियन, लोक मोर्चा बठिंड और
पंजाब स्टूडेंट यूनियन समेत अन्य सहयोगी जत्थेबंदियां भी समर्थन देने उतर
आई।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लक्खेवाली के बाजार में रोष मार्च भी निकाला। एक्शन कमेटी की कनवीनर भूपिंदर कौर प्रीत ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक जिला मुक्तसर में घटित हुई ऐसे घिनौने कृत्य के आरोपियों को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया गया है। यदि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो संघर्ष तेज किया जाएगा। खेत मजदूर यूनियन के राज्य महा सचिव लछमण सिंह सेवेवाला ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 16 से 23 फरवरी तक जिले के गांवों मे शिअद भाजपा गठबंधन सरकार का पुतला फूंका जाएगा। 24 फरवरी को जिला स्तरीय संघर्ष किया जाएगा। मलोट के डीएसपी मनविंदरबीर सिंह ने कहा कि कमेटी गठित कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। इस मौके पर बलजिंदर कौर, योगेश्वर योगी, तरसेम सिंह खुंडेहलाल, काका सिंह, जगसीर सिंह और प्यार सिंह मौजूद थे।