फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   crime

दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रोष मार्च

Sat, 08 Feb 2014 09:30 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर।
अमर उजाला, मुक्तसर। Updated Sat, 08 Feb 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
crime
खेत मजदूरों की ओर से स्थानीय गांव की छात्रा के साथ दुराचार के आरोपियों
विज्ञापन
की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना लक्खेवाली के समक्ष चल रहे संघर्ष में शनिवार को माई भागो जबर विरोधी एक्शन कमेटी, डीटीएफ, भाकियू (एकता-उग्राहां), नरेगा रोजगार प्राप्त मजदूर यूनियन, लोक मोर्चा बठिंड और पंजाब स्टूडेंट यूनियन समेत अन्य सहयोगी जत्थेबंदियां भी समर्थन देने उतर आई। 
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लक्खेवाली के बाजार में रोष मार्च भी निकाला। एक्शन कमेटी की कनवीनर भूपिंदर कौर प्रीत ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक जिला मुक्तसर में घटित हुई ऐसे घिनौने कृत्य के आरोपियों को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया गया है। यदि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो संघर्ष तेज किया जाएगा। खेत मजदूर यूनियन के राज्य महा सचिव लछमण सिंह सेवेवाला ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 16 से 23 फरवरी तक जिले के गांवों मे शिअद भाजपा गठबंधन सरकार का पुतला फूंका जाएगा। 24 फरवरी को जिला स्तरीय संघर्ष किया जाएगा। मलोट के डीएसपी मनविंदरबीर सिंह ने कहा कि कमेटी गठित कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। इस मौके पर बलजिंदर कौर, योगेश्वर योगी, तरसेम सिंह खुंडेहलाल, काका सिंह, जगसीर सिंह और प्यार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed