फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   congress leaders asked who is running the government Majithia or badal

कांग्रेस ने पूछा, सरकार कौन चला रहा है मजीठिया या बादल

Tue, 12 Nov 2013 11:00 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 12 Nov 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
congress leaders asked who is running the government Majithia or badal
पंजाब विधानसभा में पीपीसीसी प्रधान प्रताप बाजवा के खिलाफ मामला उठने से सूबे की सियासत गर्मा गई है।
विज्ञापन


राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया द्वारा बाजवा के खिलाफ जांच और बयानबाजी करने पर कांग्रेसी नेताओं ने भी मजीठिया को आड़े हाथों लिया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि जनता को आज तक यह नहीं पता कि सूबे में सरकार मजीठिया चला रहे हैं या सीएम प्रकाश सिंह बादल।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल दत्ता, सतनाम सिंह बिट्टा, अशोक गुप्ता, यशपाल धीमान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक दिन सीएम बादल बयान जारी करते हैं कि वे रंजिश वाली राजनीति नहीं करेंगे और बाजवा की कोई जांच नहीं होगी। वहीं अगले दिन राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया बयान जारी करते हैं कि बाजवा के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। अनिल दत्ता व सतनाम बिट्टा ने कहा कि क्या मजीठिया मुख्यमंत्री से ऊपर हो गए हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रधान जांच से नहीं घबराते लेकि न मजीठिया लोगों को गुमराह कर बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


जस्टिस कुलदीप सिंह ट्रिब्यूनल की रिपोर्ट को खुद सरकार गले से उतारने के लिए तैयार नहीं है और इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की हुई है। अब अगर रिपोर्ट के खिलाफ सरकार ने रिट पिटीशन दायर कर रखी है तो ट्रिब्यूनल की रिपोर्ट का सहारा लेकर बाजवा को क्यों बदनाम किया जा रहा है? इस रिपोर्ट में तो उनके डीजीपी से लेकर कई अधिकारी व नेता शरीक हैं। सीपीएस एनके शर्मा के खिलाफ जांच से मजीठिया क्यों कतरा रहे हैं? शर्मा ने तो खेतीबाड़ी जमीन दिखाकर 650 फ्लैट का निर्माण कर दिया, उनके खिलाफ जांच नहीं हो सकती है?
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि बठिंडा में मजीठिया के साथियों ने करोड़ों की हेराफेरी कर दी, एक करोड़ की जमीन को खरीदकर चंद दिन बाद सरकार को पांच-छह करोड़ में दे दिया। इस धांधली की जांच मजीठियां क्यों नहीं करवाते? पंजाब में रेत की लूट की जांच कौन करेगा?


दत्ता व बिट्टा ने कहा कि बाजवा की लीडरशिप में कांग्रेसी वर्कर व नेता सड़कों पर आ रहे हैं, जिससे मजीठिया घबरा चुके हैं और वह खौफ का माहौल बनाकर कांग्रेसी वर्करों को डरा रहे हैं इसलिए अकेले बाजवा पर निशाना साधा जा रहा है। उनका इस प्रकरण में कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed