फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Christian community apologizes to Sidhu Moosewala mother over effigy controversy

पुतला विवाद पर सुलह: ईसाई भाईचारे ने सिद्धू मूसेवाला की मां से मांगी माफी, मानसा में हुई बैठक

Sat, 13 Dec 2025 08:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 08:01 PM IST
सार

10 दिसंबर को जालंधर के डीसी दफ्तर के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान लाए गए पुतलों में से एक पर गलती से सिद्धू मूसेवाला की मां चरन कौर की फोटो लग गई थी जिस पर इसाई समाज ने माफी मांगी है। 

विज्ञापन
Christian community apologizes to Sidhu Moosewala mother over effigy controversy
प्रदर्शन में सिद्धू मूसेवाला की मां का फोटो लगा पुतला - फोटो : संवाद

विस्तार

सिद्धू मूसेवाला की मां चरन कौर के पुतले को लेकर जालंधर में हुई कंट्रोवर्सी अब खत्म होती नजर आ रही है। इस मामले में ईसाई भाईचारे ने सिद्धू मूसेवाला की माता चरन कौर और पिता बलकौर सिंह से औपचारिक रूप से माफी मांग ली है। ग्लोबल एक्शन कमेटी के सदस्य शनिवार को मानसा के मूसा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बलकौर सिंह से लंबी बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

विज्ञापन


भाईचारे के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि 10 दिसंबर को जालंधर के डीसी दफ्तर के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान लाए गए पुतलों में से एक पर गलती से चरन कौर की फोटो लग गई थी। यह प्रदर्शन पंजाब बचाओ मोर्चा के तेजस्वी मिन्हास और भाना सिद्धू के खिलाफ किया गया था। उन्होंने बताया कि जैसे ही गलती का पता चला, पुतला जलाने से पहले ही फोटो हटा दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद गलत खबरें फैल गईं, जिससे विवाद खड़ा हो गया। 
विज्ञापन


ईसाई भाईचारे की ओर से बंटी अजनाला और सूरज ने कहा कि यह पूरी तरह से अनजाने में हुई भूल थी और उनका उद्देश्य किसी की भावनाएं आहत करना नहीं था। वहीं, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि गलती स्वीकार कर माफी मांग ली गई है और इस विवाद को अब खत्म किया जाना चाहिए। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया है, जिससे तनावपूर्ण माहौल शांत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed