{"_id":"c3f05e1f5f8c56e0b440d91a75aecdc1","slug":"canada-university-fraser-valley-academic-alliance-lpu","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रेजर वैली-एलपीयू में अकादमिक गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रेजर वैली-एलपीयू में अकादमिक गठबंधन
अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 17 Jan 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
कनाडा यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रेजर वैली और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बीच अकादमिक गठबंधन हो गया है। इस गठबंधन के अंतर्गत दोनों विश्वविद्यालयों का ध्यान आपसी पसंदीदा क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा।
इन क्षेत्रों में कांफ्रेंसों, सेमिनारों का आयोजन, फैकल्टी व विद्यार्थी एक्सचेंज प्रोग्राम, रिसर्च की खोज, कोआपरेटिव प्रोजेक्ट आदि शामिल हैं।
कनाडा की यूनिवर्सिटी से प्रतिनिधियों का नेतृत्व हेड ऑफ इंटरनेशनल मार्केटिंग आर फिलीप्स ने एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल से मुलाकात की। इन प्रतिनिधियों ने दोनों विश्वविद्यालयों के अकादमिक व्यवस्था को ओर ज्यादा सुदृढ़ करने के लिए विचार किया।
गठबंधन के बारे में उल्लेख करते हुए चांसलर मित्तल ने कहा कि गठबंधन के पहले चरण में एलपीयू और यूएफवी विभिन्न प्रोग्रामों के लिए एक साथ काम करेंगे। इसके तहत एलपीयू के बिजनेस प्रोग्राम के दो विद्यार्थी यूएफवी का एक साल इंडियन फीस पर पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
मित्तल ने आगे बताया कि अगले चरण में इस गठबंधन के तहत एग्रीकल्चर, एनीमेशन तथा कंप्यूटर साईंसेज के रिसर्च प्रोग्राम के प्रति कार्य किया जाएगा। यूएफवी 1974 में वोकेशनल ट्रेनिंग के रूप में स्थापित हुई थी। यूनिवर्सिटी इस समय कनाडा के विशालतम विश्वविद्यालयों में से एक है।