फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Body of youth recovered from auto in Jalandhar

Jalandhar News: जालंधर में ऑटो से बरामद हुआ युवक का शव

Fri, 07 Nov 2025 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 07 Nov 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Body of youth recovered from auto in Jalandhar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। शहर के सर्जिकल कॉम्प्लेक्स इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक ऑटो से युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय जरनैल सिंह, निवासी राजपुरा, जिला पटियाला के रूप में हुई है। जरनैल सिंह करीब डेढ़ साल पहले पटियाला से जालंधर आया था और यहां ऑटो चलाकर गुजारा करता था। घटना की जानकारी मिलते ही लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी से एसआई अजमेर सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फैक्टरी परिसर में खड़े ऑटो से व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिसे सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुए। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई और उनके पहुंचने के बाद बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत दुर्घटनावश हुई या किसी साजिश के तहत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed