फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP burnt effigy of Punjab government on deteriorating law and order

बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर भाजपा ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

Mon, 13 Jun 2022 09:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
BJP burnt effigy of Punjab government on deteriorating law and order
जालंधर। पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कंपनी बाग चौक में पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की आपस में खूब धक्का-मुक्की भी हुई। पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर व जिला प्रधान सुशील शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस बीच कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व मेयर सुरिंदर महे व सतनाम बिट्ट के बीच तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान सतनाम बिट्टा जब आगे बढ़ रहे थे तो सुरेंद्र महे को उन्होंने धक्का दे दिया, इससे सुरिंदर महे को गुस्सा आ गया व दोनों के बीच बहस होने लगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुतला फूंक प्रदर्शन में व्यस्त रहे। पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि पंजाब में दिन-प्रतिदिन कानून व्यवस्था बिगड़ रही है जिसके लिए पंजाब की आप सरकार जिम्मेदार है। पंजाब में लूटपाट बढ़ रही है व रोज गोलियां चल रही हैं जो पंजाब सरकार की नाकामी को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed