{"_id":"34e39897ccee429eaf8e5b9ccb32e1b7","slug":"basant-panchami-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी पर दिन भर लगे पतंगों के पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी पर दिन भर लगे पतंगों के पेंच
अमर उजाला, मुक्तसर।
Updated Tue, 04 Feb 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी का त्योहार मंगलवार को उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया।
वसंत पंचमी पर्व को लेकर चारों ओर आसमान में पतंगों के पेंच लगे और दिन भर ‘आई बो’, ‘चक्क जांदी’ की आवाजों से आकाश गूंजता रहा।
इस दौरान युवा वर्ग काफी उत्साहित था।
जिसके चलते शुक्रवार को सुबह से ही युवाओं ने छतों पर चढ़ कर पतंग उड़ाने शुरू कर दिए और यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
युवाओं ने पतंगबाजी करते हुए एक-दूसरे की पतंगों के साथ पेंच भी लड़ाए। घरों की छतों पर दिन भर युवा और बच्चे पतंगें उड़ाते नजर आए, तो बाजारों में भी डीजे की थाप पर गीत चलाकर युवाओं ने खूब पतंगबाजी की। दूसरी ओर प्रशासन की सख्ती के बावजूद शहर में चाइना डोर की बिक्री धड़ल्ले से हुई और अधिकांश बच्चे चाइना डोर से ही पतंगबाजी करते नजर आए। इसके अलावा पतंगबाजी ने पावर कॉम के लिए दिक्कतें खड़ी की और कई जगहों पर बिजली की तारों में पतंगों के कारण स्पार्किंग के चलते बिजली बाधित हुई।