{"_id":"688787529321d731ab02ee18","slug":"air-tickets-worth-10-lakhs-booked-by-hacking-agencys-website-jalandhar-news-c-46-1-bth1001-108259-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में ट्रैवल एजेंसी की साइट हैक: पाकिस्तान, बांग्लादेश के लिए बुक कीं 10 लाख की एयर टिकट, पुलिस को ये शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में ट्रैवल एजेंसी की साइट हैक: पाकिस्तान, बांग्लादेश के लिए बुक कीं 10 लाख की एयर टिकट, पुलिस को ये शक
Mon, 28 Jul 2025 07:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 07:51 PM IST
सार
मैक्स वर्ल्ड इमिग्रेशन ट्रैवल एजेंसी की वेबसाइट हैक कर हैकरों ने लगभग 10 लाख रुपये की टिकटें बुक कर दी। अधिकतर टिकटें पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए थीं।
विज्ञापन
ट्रैवल एजेंसी की वेबसाइट हैक
- फोटो : एएनआई
विस्तार
जालंधर में साइबर क्राइम का रोचक मामला सामने आया है। शहर की मैक्स वर्ल्ड इमिग्रेशन ट्रैवल एजेंसी की वेबसाइट हैक कर हैकरों ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए करीब 10 लाख रुपये की हवाई टिकटें बुक कर दीं। थाना डिवीजन छह की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एजेंसी मालिक दीपक बट्ट ने बताया कि मई माह में एक दिन सुबह वे ऑफिस पहुंचे। उन्हें कंपनी की वेबसाइट से पता चला कि रात नौ बजे से सुबह तक उनकी कंपनी के पोर्टल से लगभग 10 लाख रुपये की टिकटें बुक कर दी गई थीं। अधिकतर टिकटें पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए थीं। दीपक का कहना है कि समय रहते कार्रवाई की जाती तो शायद यात्रियों को फ्लाइट में चढ़ने से पहले ही रोका जा सकता था लेकिन पुलिस की धीमी प्रतिक्रिया के कारण अब तक आरोपी पकड़े नहीं गए।
आशंका जताई जा रही है कि हैकरों को किसी अंदरूनी व्यक्ति ने पासवर्ड मुहैया कराया या फिर उन्होंने किसी सॉफ्टवेयर के जरिये सिस्टम में सेंध लगाई।
पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही डाटा ट्रेस कर दोषियों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। वहीं, एडीसीपी हरविंदर सिंह गिल का कहना है कि पुलिस साइबर एक्सपर्ट की राय लेकर जांच में जुटी हुई है।