{"_id":"94-41640","slug":"Jalandhar-41640-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने गणतंत्र दिवस पर किए हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों ने गणतंत्र दिवस पर किए हाथ साफ
Jalandhar
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। गणतंत्र दिवस की रात को जालंधर में चोरों ने अपनी दहशत बरकरार रखी। चोरों ने 35 लाख के आभूषण व नकदी चुरा ली। एक वारदात तो शहर के संकरे बाजार में घटी। शिवराजगढ़ मोहल्ला में एक नौकर ने ही हाथ साफ कर दिए। चोर ने घर से 10 लाख रुपये के आभूषण के अलावा सामान चुरा लिया। अनुज चोपड़ा निवासी शिवराजगढ़ ने बताया कि वह परिवार समेत शादी समारोह में गए हुए थे। पीछे से घरेलू नौकर ने अलमारी व लॉकर तोड़कर 10 लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। विक्की ज्वेलर्स के नाम से शॉप चलाने वाले अनुज चोपड़ा ने बताया कि सुरेश रात को साढ़े 11 बजे के आसपास कोठी से बैग भरकर निकला लेकिन आस पड़ोस के किसी ने उसको नहीं रोका।
दूसरी घटना में चोरों ने डेल कंपनी के शोरूम को निशाना बनाया। गढ़ा रोड पर राजेश शर्मा के शोरूम से चोरों ने 30 लैपटॉप चुरा लिए। शनिवार रात को राजेश शर्मा शोरूम बंद कर गए थे और रविवार को पहुंचे तो शटर उखड़ा हुआ पाया, अंदर से भारी मात्रा में सामान गायब था। सूचना पाकर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम पहुंची और निशान लिए लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।