{"_id":"94-32196","slug":"Jalandhar-32196-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली महिला डीसी बनी श्रुुति सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली महिला डीसी बनी श्रुुति सिंह
Jalandhar
Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। 2004 आईपीएस अधिकारी श्रुति सिंह ने पहली महिला डिप्टी कमिश्नर के तौर पर चार्ज संभाल लिया है। आईएएस अधिकारी श्रुति सिंह इससे पहले लुधियाना में गलाडा की प्रशासक थीं। नवांशहर में बतौर डीसी कार्य कर चुकी श्रुति सिंह का जालंधर पहुंचने पर एडीसी सरोजनी गौतम शारदा, एडीसी पुनीत भारद्वाज, एडीसीपी नवजोत माहल, एसडीएम फिल्लौर जसबीर सिंह ने स्वागत किया। श्रुति सिंह ने कहा कि लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। लोगों को सरकारी कामकाज में कोई परेशानी न हो, यह यकीनी बनाया जाएगा। श्रुति सिंह ने प्रियांक भारती का स्थान लिया है।
विज्ञापन