{"_id":"59ca7d9c4f1c1bae538b48ce","slug":"81506442652-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू होकर खेतों में जा पलटी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू होकर खेतों में जा पलटी कार, चालक की मौत
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू होकर खेतों में पलटी कार, चालक की मौत
मुक्तसर। गांव सराएगाना के पास मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में एक कार बेकाबू होकर खेतों में पलट गई। इस वजह से चालक गंभीर घायल हो गया। उसे बरीवाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। मगर वहां पर जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मार्केट कमेटी बरीवाला के लेखाकार सरवन सिंह निवासी गांव कोटकपूरा से अपनी ड्यूटी पर बरीवाला आ रहा थे। उनकी कार जब गांव सराएनागा स्कूल के पास पहुंची तो उधर से एक मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में उसकी कार बेकाबू होकर खेतों में पलट गई। हादसे के दौरान सरवन सिंह गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, मगर करीब आधा घंटा इंतजार करने पर भी यह नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों की ओर से अन्य गाड़ी का प्रबंध कर घायल को बरीवाला के सब हेल्थ सेंटर में ले जाया गया। वहां से उसे प्राथमिक जांच के बाद फरीदकोट मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर पहुंचने से पहले ही सरवन सिंह ने दम तोड़ दिया।