{"_id":"5cbf423cbdec22145412245a","slug":"61556038204-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से पहुंचने पर किसानों ने फायर बिग्रेड स्टाफ से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से पहुंचने पर किसानों ने फायर बिग्रेड स्टाफ से की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने फायर बिग्रेड स्टाफ को पीटा, दो घायल
देर से पहुंचने पर भड़के थे, गांव बुघीपुरा और थम्मनवाला में 125 एकड़ गेहूं जला
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। जिले के गांव बुघीपुरा और थम्मनवाला में मंगलवार की सुबह गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे 125 एकड़ के करीब फसल जल गई। वहीं देरी से पहुंचने पर गुस्साए किसानों ने फायर बिग्रेड स्टाफ के साथ मारपीट की और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। मारपीट में जीरा से आए फायर बिग्रेड गाड़ी के दो कर्मचारी घायल हो गए।
मोगा के फायर स्टेशन अफसर भुपिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 12 बजे उन्हें गांव बुघीपुरा से सूचना मिली कि गेहूं की फसल को किसी तरह आग लग गई है। उन्होंने फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर भेज दी। गांव बुघीपुरा समेत फोकल प्वाईंट के पिछले हिस्से और महिमेवाला गांव में फसल को आग लगी होने के कारण फायर बिग्रेड की टीम को आग पर काबू पाने में काफी मुश्किल आई। जब टीम ने आग पर काबू पा लिया तो वहां कुछ किसानों ने उनकी गाड़ियों को घेर लिया और आरोप लगाते कहा कि गाड़ियों में पानी कम होने के कारण फसल का ज्यादा नुतसान हुआ है। इसी बीचसूचना पहुंची कि गांव थम्मनवाला में भी गेहूं की फसल को आग लग गई है। इस दौरान फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने गांव बुघीपुरा के किसानों को काफी समझाया कि उन्हें जाने दिया जाए। गुस्साए किसानों ने गाड़ियों को वहां से जाने नही दिया। फायर बिग्रेड कर्मियों ने थाना मेहना पुलिस को बुलाया। पुलिस टीम ने वहां से गाड़ियों को निकलवाया, तब तक काफी समय हो चुका था। जबकि दूसरी ओर गांव थम्मनवाला के किसानों ने जीरा में फोन कर फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुला लीं। गाड़ियों के पहुंचने से पहले गांव थम्मनवाला में 45 एकड़ फसल जल चुकी थी, जिससे गुस्साए किसानों फायर बिग्रेड टीम के साथ मारपीट की, जिसमें कर्मचारी दमन और लखविंदर घायल हो गए, जिन्हें जीरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गांव थम्मनवाला में करीब सात किसानों की 45 एकड़ जमीन और गांव बुघीपुरा में 80 एकड़ से अधिक फसल जली है।