फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सरकार की गलत नीतियों से खफा किसान मनाएंगे काली दिवाली

सरकार की गलत नीतियों से खफा किसान मनाएंगे काली दिवाली

Fri, 06 Oct 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सरकार की गलत नीतियों से खफा किसान मनाएंगे काली दिवाली
दिवाली पर किसान जलाएंगे पराली
विज्ञापन

किसानों ने बैठक में फैसला लेकर किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
पराली जलाने पर रोक के खिलाफ किसानों ने एकजुट होकर काली दीपावाली मनाने और इस दिन पराली जलाने का फैसला लिया है। सुल्तानपुर लोधी के गांव शेरपुर सद्दा में किसानों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान किसानों ने पराली जलाने पर रोक के खिलाफ नारेबाजी की।
किसान संघर्ष कमेटी के जिला जालंधर व कपूरथला जोन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गोपी ने कहा कि किसान वातावरण संरक्षण का सम्मान करते हैं। छोटे किसानों के पास पराली को जलाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं हैं। पराली को खेतों में जोतना महंगा और किसानों की पहुंच से बाहर है। किसानों ने कहा कि पराली को रोटावेटर से खेतों में जोतने का काम सरकार की सहायता के बिना संभव नहीं। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काली दिवाली मनाने का निर्णय लिया। साथ ही दिवाली के दिन पराली जलाने की घोषणा की।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि क्षेत्र का अधिकतर रकबा धान का है। पराली जलाए जाने पर जुर्माना भी किया जा रहा है। इससे किसान वर्ग में रोष है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की वह किसानों की पराली को खेतों में जोतने के काम के लिए सहायता करे, अन्यथा किसानों को मजबूरी में पराली जलानी पड़ेगी। पराली न जलाने से गेहूं की बिजाई लेट होगी, वहीं प्रति एकड़ हजारों रुपये का खर्च भी सहन करना पड़ेगा। इस अवसर पर किसान हीरा सिंह शेखमांगा, लखविंदर सिंह, विक्की जैनपुर, साधू सिंह शिकारपुर, सरपंच सुखचैन सिंह पस्सन, सलविंदर सिंह जानिया, लखविंदर सिंह डल्ला, गुरमुख सिंह भरोआना, लखविंदर सिंह महिजीतपुर, शेर सिंह मसीता, बलजिंदर सिंह कालेवाल, दिलबाग सिंह शेरपुर सद्दा, बलजिंदर सिंह शेरपुर सद्दा, लखविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed