{"_id":"59d7bd7a4f1c1bd0538b614b","slug":"51507310970-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडियों में पहुंच रहा नमी वाला धान, एफसीआई ने खींचे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडियों में पहुंच रहा नमी वाला धान, एफसीआई ने खींचे हाथ
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमी के चलते धान खरीद से पल्ला झाड़ा
एफसीआई ने अभी तक नहीं खरीदा धान
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
जिले की मंडियों धान की आमद जोरों पर है। प्रमुख सरकारी खरीद एजेंसी एफसीआई ने हाथ खींच रखे हैं। एफसीआई का तर्क है कि मंडियों में पहुंचने वाले धान में नमी है। इसलिए अभी तक धान का नहीं खरीदा है।
सरकारी आंकडों के मुताबिक जिले भर की अनाज मंडियों में 197635 क्विंटल धान की आमद हुई है। इसमें से 178465 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। यह आंकड़े निजी व छह सरकारी एजेंसियों के ही हैं। सातवीं व मुख्य सरकारी एजेंसी एफसीआई अभी तक खरीद के लिए मैदान में ही नहीं उतरी है। अब तक सबसे अधिक पनग्रेन ने 55761 क्विंटल धान की खरीद की है। दूसरे स्थान पर मार्कफैड है। जिसने 40665 क्विंटल धान की खरीद की है। तीसरे स्थान पर प्राइवेट एजेंसियों का नाम आता है। उन्होंने 26219 क्विंटल धान खरीद किया है। सबसे कम धान खरीद करने में पनसप का नाम है। जिसने अभी 15976 क्विंटल धान की खरीद की है।
जिला मंडी सुपरिंटेंडेंट सुखजीत सिंह ने कहा कि अभी तक एफसीआई ने धान की खरीद शुरु नहीं की है। जिले भर में अलग-अलग अनाज मंडियों में 197635 क्विंटल धान की आमद हुई है जिनमें 178465 क्विंटल धान खरीद हो चुका है। मात्र 19120 क्विंटल धान की अभी खरीद नहीं हुई है। अनाज मंडियों में सरकारी खरीद एजेंसियां धान की खरीद तो कर रही है, लेकिन नमी आने के कारण 100 फीसदी खरीद नहीं कर रही है। एफसीआई ने अभी खरीद की शुरुआत ही नहीं की है। एफसीआई के अभी तक धान की खरीद न करने का मुख्य कारण धान में आ रही नमी बताया जा रहा है।