फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कोहाड़ के जाने से शिअद को काफी झटका लगा, परिवार के साथ पार्टी हमेशा खड़ी- बादल

कोहाड़ के जाने से शिअद को काफी झटका लगा, परिवार के साथ पार्टी हमेशा खड़ी- बादल

Tue, 13 Feb 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
कोहाड़ के जाने से  शिअद को काफी झटका लगा, परिवार के साथ पार्टी हमेशा खड़ी- बादल
कोहाड़ के जाने से शिअद को झटका : बादल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
पूर्व मंत्री जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ एक ऐसे नेता थे जिन्होंने पिछड़े इलाके को विकासशील बना दिया था। यही वजह थी वह हमेशा जीतते रहे और विरोधी हारते रहे। कोहाड़ के जाने से शिरोमणि अकाली दल को न पूरी होने वाली क्षति हुई थी। यह बात पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल ने कही। वह शाहकोट में गांव कोहाड़ खुर्द में कोहाड़ की शोक सभा में शरीक होने आए थे।

सुखबीर बादल ने कहा कि कोहाड़ ऐसे नेता थे जो सुबह छह बजे ही लोगों की समस्याओं को सुनना शुरू कर देते थे। कोहाड़ के पौत्र बचित्र सिंह ने भी अपने दादा के साथ इलाके की काफी सेवा की है। शिअद हमेशा इस परिवार की कर्जदार रहेगी। इस दौरान पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कोहाड़ के साथ अपने दिनों को याद कर उनकी कारगुजारी के बारे में बताया। कोहाड़ को श्रद्धांजलि देने सांसद रंजीत सिंह बह्मपुरा, पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, विक्रम सिंह मजीठिया, कुलदीप वडाला, हरी सिंह जीरा, वीर सिंह लोपोके, डॉ. दलजीत चीमा, पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, राणा गुरजीत सिंह, मोेहिंदर सिंह केपी, जगबीर बराड़, केडी भंडारी, अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह खालसा पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed