फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बेटे के शव लेकर डीएसपी दफ्तर पहुंचा पिता

बेटे के शव लेकर डीएसपी दफ्तर पहुंचा पिता

Mon, 20 Nov 2017 10:32 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
बेटे के शव लेकर डीएसपी दफ्तर पहुंचा पिता
बेटे के शव लेकर डीएसपी दफ्तर पहुंचा पिता
विज्ञापन

हादसे में हुई मौत, कार्रवाई के लिए लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
जैतो(फरीदकोट)।
स्थानीय बिशनंदी रेलवे फाटक के नजदीक हरिंदरा नगर में रहने वाले 9 वर्षीय बच्चा कुछ दिन पहले हुए सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में ईलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने से निराश होकर बच्चे का पिता बेटे के शव को रेहड़े पर रखकर डीएसपी दफ्तर पहुंच गया। पीड़ित राम नाथ ने डीएसपी बलजिंदर सिंह संधू को बताया कि बीती 30 अक्टूबर 2017 को हुए सडक़ हादसे में उसका बेटा संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस उपरांत स्थानीय पुलिस ने कोई भी मामला दर्ज नहीं किया। सोमवार को बेटे की मौत के बाद उसे यह कदम उठाना पड़ा। डीएसपी बलजिंदर सिंह संधू ने तुरंत थाना जैतो के एसएचओ भूपिंदर सिंह को मौके पर बुला कर पीड़ित परिवार की मदद करने की हिदायत दी। एसएचओ भूपिंदर सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई बलविंदर सिंह को मृतक लडक़े के पिता राम नाथ के ब्यान कलमबंद करने का आदेश दिया। जिस पर राम नाथ ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा संदीप कुमार जोकि चौथी कक्षा का विद्यार्थी था, 30 अक्टूबर को घर के नजदीक खेल रहा था कि अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके कारण संदीप कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। टक्कर के उपरांत आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। घायल संदीप को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चोटों का दर्द न झेलते हुए सोमवार सुबह करीब 6 बजे संदीप कुमार की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने संदीप के पिता राम नाथ के ब्यान पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक संदीप कुमार की लाश को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में भेज दिया है।
-----
फोटो 20एफआरडीपी01
जैतो में डीएसपी दफ्तर के बाहर रेहड़े में पड़ा बच्चे का शव
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed