फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कोटकपूरा गोलीकांड में उमरानंगल की अदालत में पेशी

कोटकपूरा गोलीकांड में उमरानंगल की अदालत में पेशी

Mon, 22 Apr 2019 10:43 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
कोटकपूरा गोलीकांड में उमरानंगल की अदालत में पेशी
कोटकपूरा गोलीकांड में उमरानंगल की अदालत में पेशी
विज्ञापन

फरीदकोट। बरगाड़ी बेअदबी मामले से सम्बंधित कोटकपूरा गोलीकांड की घटना में आरोपी निलंबित आईजी परमराज सिंह उमरानंगल की सोमवार को जेएमआईजी एकता उप्पल की अदालत में पेशी हुई। पेशी के बाद अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 10 जून 2019 को तय कर दी। गोलीकांड मामले की जांच कर रही एसआईटी ने परमराज सिंह उमरानंगल को कोटकपूरा गोलीकांड मामले में नामजद करते हुए गिरफ्तार किया था और इस केस में पुलिस रिमांड व न्यायिक हिरासत में रहने के बाद पिछले 11 मार्च को उन्हें जिला अदालत से जमानत मिल गई है। सोमवार को पेशी के अदालत ने केस की अगली तारीख 10 जून तय कर दी। इस मामले में परमराज सिंह उमरानंगल के वकील गुरसाहिब सिंह बराड़ ने बताया कि चूंकि अभी इस केस में चालान पेश नहीं हुआ है जिसके चलते अभी इसमें कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed