{"_id":"59761e5c4f1c1bd13f8b48c9","slug":"171500913244-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में मां-बेटा समेत तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में मां-बेटा समेत तीन जख्मी
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में मां-बेटे समेत तीन जख्मी
सभी सिविल अस्पताल में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
दो सड़क हादसों में मां-बेटे समेत तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कपूरथला-सुभानपुर मार्ग पर स्थित मॉडर्न जेल रोड पर कार और बाइक की टक्कर में बाइक चालक ग्रंथी मोहन सिंह (65) गंभीर घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
परिजनों ने बताया कि मोहन कपूरथला से बाइक पर गांव लौट रहा था। वह जब मॉडर्न जेल रोड पर पहुंचा तो दूसरी दिशा से आ रहे कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान वह घायल हो गया। हादसे के बारे में थाना कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया है। कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर आरसीएफ के पास पशु के बचाने के प्रयास में बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू बाइक फिसल गई। हादसे में मां-बेटा गिर कर जख्मी हो गए। राहगीरों ने जसविंदर कौर और उसके बेटे जतिंदरपाल सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।
उनके परिजनों ने बताया कि वे सुल्तानपुर लोधी के गांव मोठांवाल में रिश्तेदारों को मिलकर बाइक पर वापस कपूरथला आ रहे थे। वे जब आरसीएफ के पास पहुंचे तो सड़क पर अचानक पशु आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में जतिंदरपाल सिंह बाइक से संतुलन खो बैठा। बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। हादसे में मां-बेटा गिरकर घायल हो गए।