{"_id":"59d9068a4f1c1b6a678b4a27","slug":"161507395210-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में टेनिस खिलाड़ी समेत तीन की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में टेनिस खिलाड़ी समेत तीन की मौत, एक जख्मी
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में टेबल टेनिस खिलाड़ी समेत 3 की मौत, एक जख्मी
टेनिस खिलाड़ी मयाक खेलने के लिए जा रहा था स्टेडियम
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर/जलालाबाद।
अलग-अलग हुए सड़क हादसों में पंद्रह वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी और रेलवे के एसी मैकेनिक समेत तीन की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं.
पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब मयाक शर्मा (15) पुत्र दीपक शर्मा वासी फिरोजपुर शहर बुलेट बाइक पर सवार होकर टेबल टेनिस खेलने के लिए स्टेडियम जा रहा था। थाना सदर के नजदीक किसी चालक नेे अचानक कार का दरवाजा खोल दिया, जिससे बाइक दरवाजे से टकरा गई और मयाक सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रही बस उसके ऊपर चढ़ गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मयाक नौवीं कक्षा का छात्र है।
दूसरी घटना में बलजीत चंद वासी गांव पंजेके उताड़ सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बलजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बलजीत रेलवे के एसी विभाग में एसी मैकेनिक था।
विज्ञापन
इसी तरह जलालाबाद में एफ-एफ मुख्य मार्ग स्थित गांव घुबाया बस स्टैंड के समीप सौरव कुमार (15) पुत्र अशोक कुमार वासी भंबा वट्टू खड़ा था। वह फाजिल्का की ओर जाने के लिए मोटर साइकिल पर लिफ्ट लेकर बैठ रहा था। इस दौरान ट्रै्क्टर-ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे सौरव की मौके पर ही मौत हो गई है और बाइक चालक संदीप कुमार निवासी मोजम जख्मी हो गया।