{"_id":"5cbf499fbdec2214435fda9d","slug":"121556040095-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. राज के नामांकन के मौके पर एकजुट दिखे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. राज के नामांकन के मौके पर एकजुट दिखे कांग्रेसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राज के नामांकन के मौके पर नहीं पहुंचीं संतोष चौधरी
भाई की पत्नी ने कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। डॉ. राजकुमार के नामांकन के मौके पर कांग्रेस ने एकजुटता का प्रदर्शन करने की कोशिश की। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के साथ पंजाब कांग्रेस इंचार्ज आशा कुमारी, मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, कांग्रेसी हलका विधायक, हलका इंचार्ज और अन्य कांग्रेस नेता तो उनके जुलूस में शामिल थे, लेकिन संतोष चौधरी नजर नहीं आईं।
एक लंबे काफिले के साथ डीएसी परिसर पहुंचे डॉ. राजकुमार अपने नामजदगी पत्र जिलाधीश ईशा कालिया के पास दाखिल किए। उनके कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर डॉ. राज के भाई डॉ. जतिंदर की पत्नी सोनिया ने नामांकन भरा। उन्होंने अपने निवास स्थान पर सुखमनी साहब के पाठ का भोग डाला और फिर आशा कुमारी की अगुवाई में लोकसभा से कांग्रेस की समूची लीडरशिप, विधायक, पार्षद, जिला परिषद ब्लाक समिति और पंचायत सदस्य शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, विधायक संगत सिंह गिलजियां, विधायक पवन आदिया, अरुण डोगरा, रजनीश बब्बी, बलविंदर सिंह लाडी, महिंदर सिंह केपी, जोगिंदर सिंह मान, राणा रणजीत सिंह, जिला प्रधान कांग्रेस डॉ. कुलदीप नंदा, रानी सोढी और हरजीत सिंह परमार, दलजीत सिंह सहोता भी शामिल थे।