{"_id":"5cbf4232bdec22146d7095f0","slug":"11556038194-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 एकड़ खड़ी फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 एकड़ खड़ी फसल जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर लोधी में 150 एकड़ फसल राख
डेढ़ घंटे तक न पहुंची फायर ब्रिगेड और न ही कोई अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। गांव दीपेवाल में मंगलवार की दोपहर को खेतों में अचानक आग लग गई। इससे खेते में खडी 150 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा हो गई।
पीड़त किसान जसवंत सिंह, शमशेर सिंह,मनजीत सिंह, गुरमुख सिंह, जगीर सिंह ,बूटा सिंह, कुलविंदर सिंह, रेशम सिंह, करनैल सिंह ने बताया कि गांव दीपेवाल, योकोपुर और वाड़ा बुद्ध सिंह के 7 दर्जन ट्रैक्टरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन को कई बार सूचित करने पर भी डेढ़ घंटे के बाद कोई नहीं पहुंचा। फायर बिग्रेड की गाड़ी भी आग बुझाने के लिए करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची और जिला प्रशासन से अधिकारी दोपहर दो बजे आए। दीपेवाल निवासी हीरा सिंह, मुख्त्यार सिंह, जीत सिंह ,मनजीत सिंह, बलवीर सिंह ,बलविंदर सिंह, सरपंच सरवन सिंह ने प्रशासन और विधायक नवतेज सिंह चीमा से मांग की हमें बनता मुआवजा दिया जाए और कुछ किसानों ने पंचायती जमीन पर खेती कर रहे थे, उनका ठेका माफ किया जाए।
प्रशासन की कारगुजारी को लेकर भी गांव निवासियों में भारी रोष था। हालांकि अभी तक आग लगने के ठोस कारण का पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुचे हलका विधायक नवतेज सिंह चीमा ने भरोसा दिया कि वह सरकार से उनकी फसल का बनता मुआवजा दिलाएंगे और पंचायती ठेका भी माफ कराया जाएगा। उधर, पूर्व वित्त मंत्री डॉ उपिदरजीत कौर ने पीड़ित किसानों से दुख साझा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि यहां के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ी और किसानों को बनता मुआवजा दिया जाए।