{"_id":"5cbdf472bdec22144631a64d","slug":"111555952754-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में हर आंख हुई नम, सम्मानित हुए शहीदों के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में हर आंख हुई नम, सम्मानित हुए शहीदों के परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में आंखें हुईं नम
ख्वाजा पीर वेलफेयर सोसायटी ने भदरोया में करवाया कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। ख्वाजा पीर वेलफेयर सोसायटी ने पिंपला वाला मोहल्ला में 10 दिवसीय वार्षिक समारोह के दौरान ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम दरगाह के मुख्य सेवादार बूटी शाह की अध्यक्षता में आयोजित किया। मुख्य मेहमान विधायक अमित विज, विशेष मेहमान शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की, शहीद मेजर विवेक भंदराल के पिता कर्नल पीएस भंदराल, पुलवामा हमले के शहीद कांस्टेबल मनिंदर सिंह के पिता सतपाल अत्तरी ने शहीदों को नमन किया।
शहीदों के चित्र समक्ष पुष्पांजलि अर्पित व ज्योति प्रज्ज्वलित कर समारोह का आगाज किया। विधायक अमित विज ने कहा कि शहीद राष्ट्र के प्रकाश पुंज होते है, जो अपनी शहादत की लौ से युवा पीढ़ी में राष्ट्र पर मर मिटने का जज्बा भर जाते है। उन्होंने कहा कि वह सभी शहीद परिवारों को कोटि-कोटि नमन करते हैं, इनके लाडलों की शहादत का मोल कोई भी सरकार व शासन-प्रशासन अदा नहीं कर सकता।
परिषद महासचिव कुंवर रविंदर विक्की ने कहा कि ख्वाजा पीर वेलफेयर सोसायटी ने शहीदों को समर्पित यह कार्यक्रम आयोजित कर उन शहीदों के परिजनों का मनोबल बढ़ाया है। मुख्य अतिथि व सोसायटी के मुख्य सेवादार बूटी शाह, प्रधान दीपक शर्मा ने 10 शहीद परिवारों को दोशाले व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर शहीद अजय पठानिया कीर्ति चक्र की पत्नी पूनम पठानिया, शहीद अजय सलारिया के पिता कैप्टन रछपाल सिंह, शहीद सुखदयाल सैनीकी पत्नी पल्लवी सैनी, शहीद मदन लाल शर्मा की बहन रमा शर्मा, शहीद मक्खन सिंह के पिता हंस राज, शहीद जतिंदर कुमार के पिता राजेश कुमार उपस्थित रहे।