फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Interesting case in Punjab polling agent chewed three ballot papers of opponent in Sunam

पंजाब में दिलचस्प मामला: एक वोट से हार रही थी प्रत्याशी, पोलिंग एजेंट ने प्रतिद्वंदी के तीन बैलेट पेपर चबाए

Wed, 16 Oct 2024 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 02:59 PM IST
सार

गांव तोलावाल में मंगलवार को पंचायत चुनाव की मतगणना हो रही थी। एक वोट से जोगिंदर काैर हार रही थीं। इसी दाैरान उनके पोलिंग एजेंट महिंदर सिंह ने प्रतिद्वंदी गुरमीत काैर के तीन वोट मुंह में डालकर चबा डाले और फिर उन्हें निगल गया।

विज्ञापन
Interesting case in Punjab polling agent chewed three ballot papers of opponent in Sunam
गांव तोलावल - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में बैलेट पेपर से हुए पंचायत चुनाव में मतगणना के वक्त अजीबोगरीब व दिलचस्प मामला सामने आया है। मामला मुख्यमंत्री भगवंत मान के पैतृक गांव सतौज से महज तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव तोलावाल का है। 

विज्ञापन


यहां एक वोट से हार होते देख प्रत्याशी का पोलिंग एजेंट जीत रहे प्रत्याशी के तीन वोट (बैलेट पेपर) चबाकर निगल गया। उसकी हरकत देख प्रीजाइडिंग आफिसर समेत अन्य स्टाफ के पैरों तले से जमीन खिसक गई। तुरंत पुलिस को शिकायत कर मामला दर्ज कराया गया और चुनाव नतीजा जीत रहे प्रत्याशी के हक में घोषित किया गया। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सुनाम के गांव तोलावाल के सरकारी स्कूल में बूथ संख्या 77 पर मंगलवार को मतों की गिनती हो रही थी। पंच के लिए गुरमीत कौर और जोगिंदर कौर के बीच कड़ा मुकाबला था। गुरमीत कौर को 135 और जोगिंदर कौर को 134 वोट मिले। तीन बार गिनती की गई और परिणाम यही रहा। इसी दौरान जोगिंदर कौर के पोलिंग एजेंट महिंदर सिंह ने अचानक गुरमीत कौर के तीन वोट (बैलेट पेपर) उठाए और मुंह में डालकर चबा डाले। प्रीजाइडिंग आफिसर ने तुरंत पुलिस को इसकी शिकायत दी और गुरमीत कौर को विजयी घोषित कर दिया। पुलिस ने धारा 136 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी गुरबचन सिंह ने बताया कि फिलहाल महिंदर सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई है। तीन वोट चबाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed