फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Indian Hockey Team Captain Manpreet Singh Reached Village Mithapur along with fellow players

जालंधर पहुंचे हॉकी टीम के कप्तान: लोगों का प्यार देख बोले मनप्रीत, मेरा वादा है-अगली बार मेडल का रंग जरूर बदलेगा  

Thu, 12 Aug 2021 09:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Aug 2021 09:11 AM IST
सार

मनप्रीत ने कहा कि लड़कियों की टीम भी अच्छा खेली थी। कांस्य पदक के मैच से पहले उनकी टीम को पुरुष टीम ने पूरे टिप्स दिए और जोश भरा था, पर इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि लड़कियां कांस्य पदक नहीं जीत पाईं। 

विज्ञापन
Indian Hockey Team Captain Manpreet Singh Reached Village Mithapur along with fellow players
मां की गोद में सिर रखकर लेटे हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का कहना है कि अगली बार ओलंपिक गेम्स में मेडल का रंग जरूर बदलेगा, उनकी टीम पूरी तरह से उत्साह से भरी हुई है। मनप्रीत सिंह अपने साथी खिलाड़ियों मंदीप और वरुण के साथ गांव मिट्ठापुर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में विश्व हॉकी कप में भारतीय हॉकी टीम एक शानदार प्रदर्शन करेगी, यह तय है।

विज्ञापन


मनप्रीत सिंह ने कहा कि जीत हार का दिन होता है। कई बार टीम अच्छा खेलती है लेकिन भाग्य साथ नहीं देता, बस ऑस्ट्रेलिया के भाग्य ने उनका साथ दिया। उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा खेली थी लेकिन वह दिन ऑस्ट्रेलिया का था। फिर भी वे ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद निराश नहीं हुए। टीम का मनोबल न गिरे, इसलिए सारी टीम को मोटिवेट किया और उनमें जोश भरा कि अभी कांस्य पदक की उम्मीद है। 
विज्ञापन



मनप्रीत ने कहा कि वैसे तो वह सोने का पदक जीतने की क्षमता रखते थे और यही सोच लेकर टोक्यो ओलंपिक खेलने गए थे। लेकिन फिर भी मनोबल नहीं गिरने दिया। कांस्य पदक से 41 साल बाद हॉकी के नए युग की शुरुआत हुई है और हॉकी में अब युवाओं का रुझान बढ़ेगा। मनप्रीत ने कहा कि लड़कियों की टीम भी अच्छा खेली थी। कांस्य पदक के मैच से पहले उनकी टीम को पुरुष टीम ने पूरे टिप्स दिए और जोश भरा था, पर बात वही है कि जीत हार का दिन होता है। इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि लड़कियां कांस्य पदक नहीं जीत पाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले गुरुद्वारा साहिब फिर गांव के हॉकी मैदान को दिखाए मेडल
कप्तान मनप्रीत सिंह, वरुण और मंदीप सिंह जब जालंधर पहुंचे तो रामामंडी चौक से लेकर विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कई स्थानों पर फूल बरसाए गए और खिलाड़ियों के गले में फूल मालाएं डाली गईं। गांव में पहुंचते ही ढोल की थाप पर महिलाएं नाचती नजर आईं। तीनों खिलाड़ियों ने गांव के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और कीर्तन श्रवण किया। इसके बाद तीनों गांव में हॉकी मैदान में गए, जहां उन्होंने मैदान में मेडल दिखाकर नमन किया। गांव के हॉकी मैदान में हॉकी खेलने वाले छोटे बच्चों ने उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया और फूल बरसाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed