फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   inderjit indi surrendered before Vigilance in Ludhiana in Anaj Mandi transportation tender scam

Ludhiana: अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले के एक और आरोपी का सरेंडर, पूर्व मंत्री आशु का नजदीकी है इंदी

Mon, 02 Jan 2023 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 01:39 PM IST
सार

इंदरजीत टेंडर घोटाले का मुख्य सूत्रधार है और विजिलेंस की टीम पिछले काफी समय से उसकी तलाश में जुटी थी। इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री के पीए मीनू पंकज मल्होत्रा ने भी विजिलेंस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

विज्ञापन
inderjit indi surrendered before Vigilance in Ludhiana in Anaj Mandi transportation tender scam
अनाज मंडी घोटाले के एक आरोपी का सरेंडर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अनाज मंडी ट्रांसपोटेशन टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के निजी पीए के तौर पर काम करने वाले इंद्रजीत इंदी ने नए साल के दूसरे दिन विजिलेंस के दफ्तर में अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। बहुकरोड़ी टेंडर घोटाले के मामले में पिछले चार महीने से फरार चल रहा आरोपी इंद्रजीत इंदी लग्जरी कार में सरेंडर करने के लिए पहुंचा। अदालत द्वारा भगौड़ा करने की कार्रवाई से ठीक दो दिन पहले इंदी का सरेंडर करना यह दर्शाता है कि वह काफी दबाव में था और उसे पूरा डर था कि अदालत उसे भगौड़ा करार दे सकती है। 

विज्ञापन


26 अगस्त को इंद्रजीत इंदी को विजिलेंस ने नामजद किया था और चार महीने तक विजिलेंस को यह तक पता नहीं चल पाया कि इंदी कहा है और किसकी शरण में है। अंतिम बार उसे 22 अगस्त को एक सीसीटीवी कैमरे में देखा गया था जिसमें वह मंत्री आशु के घर से काले रंग का बैग लेकर निकला था। इससे पहले पूर्व मंत्री के पीए कहे जाने वाले मीनू पंकज मल्होत्रा ने भी भगौड़े घोषित होने की कार्रवाई के डर से दो दिन पहले ही विजिलेंस के सामने सरेंडर कर दिया था। अब विजिलेंस की टीम इंदी को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। 
विज्ञापन


विजिलेंस की तरफ से टेंडर घोटाले में 16 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था जिसमें ठेकेदार तेलू राम को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद विजिलेंस की टीम ने आशु के पीए कहे जाने वाले मीनू पंकज मल्होत्रा को नामजद किया और वह शहर छोड़ कर फरार हो गया। विजिलेंस की टीम ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को भी एक सैलून के बाहर से गिरफ्तार किया था। इस केस के मुख्य सूत्रधार और घोटाले की कई बाते अपने पास छिपा कर बैठे मीनू पंकज मल्होत्रा और इंद्रजीत इंदी लगातार फरार चल रहे थे। मीनू पंकज मल्होत्रा के सरेंडर करने के बाद ही कयास लगाए जाने लगे थे कि इंद्रजीत इंदी जल्द ही सरेंडर कर सकता है। पहले सूचना थी कि वह 22 सितंबर को सरेंडर करने वाला है, लेकिन जब चार जनवरी को भगौड़े की कार्रवाई की तारीख पड़ी तो उसने साल के दूसरे दिन उसने सरेंडर कर दिया। सूत्र बताते है कि इंदी इस केस का मुख्य सूत्रधार है। इस घोटाले में पैसा कहां से लिया कहां दिया और किस किस के पैसे इन्वेस्ट है सब इंद्रजीत इंदी को मालूम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस अधिकारियों ने तैयारी किया सवालों का खाका
इंद्रजीत इंदी के सरेंडर करने की चर्चा सुबह से ही शहर में फैल गई थी। सुबह दस बजे चर्चा उठी कि कुछ समय बाद इंदी विजिलेंस के समक्ष सरेंडर करेगा। करीब सवा एक बजे इंदी ने विजिलेंस दफ्तर में सरेंडर किया। उसके बाद अधिकारी उसे अंदर ले गए। इंदी के आत्मसमर्पण के बाद विजिलेंस अधिकारियों ने भी सवालों का खाका तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मीनू पंकज मल्होत्रा से पूछे गए सवालों से भी ज्यादा सवाल विजिलेंस ने तैयार किए हैं।  

आखिर क्या है काले रंग के बैग का राज
आशु की गिरफ्तारी के बाद इंदी को उनके घर के बाहर से काले रंग का बैग लेकर जाते देखा गया था। यह सारा वाकया एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। विजिलेंस की टीम की माने तो उस बैग में ज्वैलरी के साथ साथ कुछ नकदी और जरूरी दस्तावेज थे जो इसी टेंडर घोटाले से संबंधित थे। अब विजिलेंस की टीम उस काले रंग के बैग के बारे में पता लगाएगी। टीम यह भी जांच कर रही है कि आखिर चार महीने तक इंदी ने कहां शरण ली और किसने उसकी मदद की। इंदी की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज हो गई थी। जिस कारण अब उसे सरेंडर करना पड़ा। 


पूर्व मंत्री सहित आठ आरोपी इस मामले में हो चुके है गिरफ्तार
विजिलेंस ने यह मामला 16 अगस्त को दर्ज किया था। जिसमें तेलू राम को सबसे पहले गिरफ्तार किया। इस मामले में अभी तक पूर्व कैबीनेट मंत्री भारत भूषण आशु सहित आठ लोग गिरफ्तार हो चुके है। जिसमें ठेकेदार तेलू राम, पीए मीनू पंकज मल्होत्रा, कृष्ण लाल धोतीवाला और एजेंट पार्षद पति अनिल जैन और निजी पीए इंद्रजीत इंदी की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलाव डीएफएससी हरवीन कौर और डीएफएससी सुखविंदर सिंह भी गिरफ्तार हो चुके है। इसके अलावा बाकी जो लोग फरार है उनकी तलाश में विजिलेंस की टीम लगातार छापामारी करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed