फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Income Tax team raids house, farm house and crusher of former Congress MLA Joginder Pal in Pathankot

Pathankot: पूर्व कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल के घर IT की रेड, फार्म हाउस और क्रशर पर भी दबिश

Fri, 28 Oct 2022 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 10:37 AM IST
सार

पूर्व विधायक जोगिंदर पाल अपने कार्यकाल दौरान अक्सर सुर्खियों में रहते थे। अपने कार्यकाल के दौरान जमा की गई आय और उसके सोर्सेस को लेकर पिछले लंबे समय से इनकम टैक्स विभाग की निगाह पूर्व विधायक पर थी।

विज्ञापन
Income Tax team raids house, farm house and crusher of former Congress MLA Joginder Pal in Pathankot
पूर्व कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल के घर आईटी की रेड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पठानकोट के हलका भोआ से पूर्व कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल के घर, फार्म हाउस और क्रशर पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। विभाग की टीम शुक्रवार सुबह जोगिंदर पाल के सुजानपुर स्थित घर पर पहुंची। इसके बाद उनके क्रशर और फार्म हाउस पर भी दबिश दी। सूत्रों के अनुसार जोगिंदर पाल के कई करीबी रिश्तेदारों के घरों पर भी सर्च की गई है। लंबे समय से आयकर विभाग की नजर जोगिंदर पाल के कार्यकाल के दौरान हुई उनकी आमदनी और आय के स्त्रोतों पर टिकी थी। 

विज्ञापन


रेत के बड़े कारोबारी पूर्व विधायक जोगिंदर पाल अपने कार्यकाल के दौरान चर्चा में रहे हैं। शुक्रवार को टीम ने सबसे पहले सुबह पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के सुजानपुर स्थित निवास स्थान पर दबिश दी। टीम ने उनके निवास स्थान के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए, ताकि कोई अंदर-बाहर न जा सके। टीम उनके परिवार सदस्यों से जानकारी हासिल कर रही है। फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


करीबियों के ठिकानों पर भी दबिश 
जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने पूर्व विधायक के करीबी गांव पम्मा निवासी नेता तथा सुजानपुर में एक निजी अस्पताल में भी दबिश दी। बताया जा रहा है कि गांव पम्मा में सुबह छह बजे दबिश दी गई, जबकि एक अन्य टीम ने सुजानपुर में करीब आठ बजे एक निजी अस्पताल में दबिश दी। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने टीम के साथ बात करने की कोशिश की लेकिन टीम ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह दबिश क्यों दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं जोगिंदर पाल
इससे पहले पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को पुलिस अवैध खनन के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया था। उस समय स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर जोगिंदर पाल को गुरु नानक देव मेडिकल कॉलेज अमृतसर से पीजीआई रेफर किया गया था। बता दें, इस साल 8 जून को एक माइनिंग अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने गांव कीड़ी खुर्द में कृष्णा स्टोन क्रशर पर छापा मारा था। पुलिस टीमों ने मौके से पोकलेन मशीन, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन करने पर कब्जे में लिया था। पुलिस ने जांच के बाद जोगिंदर पाल की पत्नी, एक अन्य पार्टनर लक्ष्य महाजन समेत कुल पांच लोगों पर केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed