फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   If fees will be not deposit than not granted conection

फीस जमा नहीं करवाई तो नहीं मिलेगा बिजली-पानी

Wed, 25 Sep 2013 10:59 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Wed, 25 Sep 2013 10:59 PM IST
विज्ञापन
If fees will be not deposit than not granted conection
 सुजानपुर में नगर काउंसिल की हद में आतीं अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए काउंसिल की ओर से सुजानपुर की आबादी जम्मू कलियारी में जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप में नगर काउंसिल कर्मचारियों ने लोगों को जागरूक किया और प्लॉट  नियमित करवाने के लिए फार्म भरवाए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दीपक गुप्ता और तिलकराज शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार की अधिसूचना अनुसार अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं।

 सुजानपुर काउंसिल के तहत इस समय दस कॉलोनियां अवैध हैं। इन अवैध कॉलोनियों में मकान बनाने वाले लोग अपने प्लॉट को सात अक्तूबर तक नियमित करवाने संबंधी काउंसिल में आवेदन कर निर्धारित फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि जो लोग अपने प्लॉट नियमित नहीं करवाएंगे, उनका मकान बनाने का नक्शा काउंसिल पास नहीं करेगी। उनका बिजली-पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक  65 फार्म भरे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजानपुर के मोहल्ला प्रेमनगर में एक, सोली भोली में तीन, जम्मू कलियारी में दो, शिव कॉलोनी में एक, ग्रीन एवेन्यू में एक, अंबेदकर एवेन्यू में एक, रविदास भवन मोहल्ला शेखां में एक कॉलोनी अवैध है।


उन्होंने बताया कि इन कॉलोनियों में जिनके नक्शे पहले से पास हैं, उन्हें आवेदन करने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर तिलक राज शर्मा, मनोज कुमार, अश्वनी सिंह, राजेंद्र कुमार, हरजिंदर सिंह, सोमराज, मुकेश कुमार, सुभाष और  राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed