फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Husband And wife died in road accident on Jalalabad Road in Muktsar

Muktsar Accident: ब्रेजा कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दंपती की मौत, पोते की टांगें टूटी, हालत गंभीर

Fri, 26 May 2023 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 May 2023 03:47 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार जलालाबाद रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल व ब्रेजा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दंपती व उनका पोता मोटरसाइकिल से उछलकर सड़क पर गिर गए।

विज्ञापन
Husband And wife died in road accident on Jalalabad Road in Muktsar
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मुक्तसर में जलालाबाद रोड पर हुए एक सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। जबकि दंपती का पोता गंभीर रुप से घायल हो गया। बताते हैं कि पोते की दोनों टांगें टूट गई हैं। जानकारी के अनुसार जलालाबाद रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल व ब्रेजा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दंपती व उनका पोता मोटरसाइकिल से उछलकर सड़क पर गिर गए।

विज्ञापन


इस हादसे में गांव बधाई के निवासी दर्शन सिंह (70) पुत्र ठाणा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी प्रीतम कौर (65) व पोता दीपू पुत्र राजू गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रीतम कौर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं दीपू की दोनों टांगें और बाजू टूट गई है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, दंपती और उनका पोता मुक्तसर दवा लेने आए थे और दवा लेकर वापस गांव बधाई लौट रहे थे कि ये हादसा हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed