फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Home Guard jawan attacked in Punjab

Punjab: होमगार्ड जवान पर हमला, हमलावरों ने लूटी राइफल और 10 राउंड मैगजीन, क्या बोला DSP रैंक का अधिकारी?

Sat, 30 May 2026 10:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी मक्खू (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी मक्खू (फिरोजपुर) Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 30 May 2026 10:32 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

विज्ञापन
Home Guard jawan attacked in Punjab
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिके हेड पुल स्थित पुलिस चौकी पर तैनात एक होमगार्ड जवान पर दो बदमाशों ने कथित तौर पर हमला कर सरकारी राइफल और 10 राउंड मैगजीन लूट ली। वारदात में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब एक बजे होमगार्ड जवान सुखविंदर सिंह चौकी पर अकेले ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने जवान को गंभीर रूप से घायल कर सरकारी राइफल और 10 राउंड मैगजीन छीन ली और मौके से फरार हो गए। हमले में जवान की बाजू पर गहरे घाव आए हैं और वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि मामले में पुलिस अधिकारियों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। एक डीएसपी रैंक के अधिकारी ने दावा किया कि किसी वाहन की टक्कर से जवान घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि जवान पर हमला कर हथियार लूटे गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed