फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Threat to BJP Leader Ravneet Bittu from Pakistan killo dabba

‘हद में रहो, वरना किलो का डिब्बा तैयार है’: रवनीत बिट्टू को पाक नंबर से धमकी-'टीम किसी भी दिन आ सकती है’

Sun, 27 Sep 2026 04:00 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Sun, 27 Sep 2026 04:00 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को पाकिस्तान के नंबर से एक धमकी दी गई है। धमकी में उन्हें अपनी हद में रहने और बयानबाजी से बचने को कहा गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। वॉट्सऐप नंबर, वॉयस क्लिप और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहनता से साइबर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Threat to BJP Leader Ravneet Bittu from Pakistan killo dabba
रवनीत बिट्टू को धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पाकिस्तान से जानलेवा धमकी दी गई है। रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे उनके वॉट्सऐप पर आए एक वॉयस मैसेज के जरिए उन्हें अपनी सीमा में रहने और बयानबाजी से बाज आने की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


खुद को मलिक एलेक्स बताने वाले ने साफ लहजे में कहा कि उन्होंने बिट्टू के लिए ''किलो का डिब्बा'' यानी जानलेवा सरप्राइज तैयार कर रखा है, जिसे अंजाम देने के लिए उनकी टीम किसी भी दिन आ सकती है। मैसेज में न केवल बिट्टू बल्कि उनके साथ रहने वाले करीबियों और सुरक्षाकर्मियों को भी निशाना बनाने की खुलेआम बात कही गई है।
विज्ञापन

गालियां और चेतावनी दी

पाकिस्तान के कोड वाले नंबर से भेजे गए इस संदेश की शुरुआत सलाम और सत श्री अकाल से की गई, जिसके तुरंत बाद धमकी देने वाले ने तीखे लहजे में गालियां और चेतावनियां देनी शुरु कर दी। उसने दावा किया कि वह भारत की खुफिया एजेंसी रॉ और पुलिस बल को भारी नुकसान पहुंचाते हुए पूरे देश को तबाह करने की साजिश रच रहा है। 

वॉयस मैसेज में हिंदुस्तान और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देश में दो जगहों पर पहले ही विस्फोटक लगाने और जल्द ही बड़े सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाकर बम धमाके करने का दावा किया गया है। मैसेज के अंत में खुद को लश्कर-ए-झांगवी के पूर्व सरगना मलिक इशाक से जुड़ा बताते हुए पाकिस्तान और खालिस्तान के समर्थन में नारे भी लगाए गए हैं।

इस बेहद संवेदनशील और गंभीर घटनाक्रम के सामने आते ही रवनीत बिट्टू के पक्ष से तुरंत पुलिस प्रशासन में शिकायत दर्ज कराई गई है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह धमकी वास्तव में पाकिस्तान से भेजी गई है या फिर किसी वर्चुअल नंबर के जरिए दहशत फैलाने की नापाक साजिश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed