{"_id":"e8c2196b4413910e73b7b867b54bb4a2","slug":"health-insurance-policy-for-poor-people-from-11th","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के लिए सेहत बीमा योजना 11 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के लिए सेहत बीमा योजना 11 से
अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Nov 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने राज्य में भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना लागू करने की तैयारी कर ली है।
इस योजना में सभी बीपीएल कार्ड धारकों को फायदा मिलेगा। इसके तहत 30 हजार रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल 11 नवंबर को फाजिल्का में राज्यस्तरीय समागम के अवसर पर इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
पंजाब के सेहत एवं परिवार कल्याण मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने बताया कि सभी 22 जिलों में यह स्कीम लागू की जा रही है। इसके लिए पंजीकरण 11 नवंबर से आरंभ हो जाएगा।
ज्याणी ने बताया कि इस स्कीम के तहत एक परिवार के पांच सदस्यों का पंजीकरण किया जाएगा।
इसमें परिवार का मुखिया, जीवनसाथी और तीन आश्रित शामिल होंगे। उन्होंने बताय कि लाभार्थियों को दर्ज करने के लिए गांव और वार्ड स्तर पर केंद्र खोले जाएंगे।
पंजीकृत होने वालों की फोटो और फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे। मौके पर ही उन्हें स्मार्ट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
जिला अधिकारियों को इस स्कीम संबंधी जानकारी देने के लिए बुधवार को आयोजित वर्कशॉप की अध्यक्षता करते हुए पंजाब स्वास्थ्य निगम के प्रबंध निदेशक हुस्न लाल ने बताया कि इस स्कीम के तहत 30 हजार तक के इलाज का लाभ परिवार के एक ही सदस्य या संयुक्त तौर पर लिया जा सकेगा।